डायबिटीज के लिए रामबाण है इस आटे की रोटी
रांची। मौसम बदलने लगा है। ठंड दस्तक देने लगी है। ऐसे में यदि आप अपने डाइट में गेहूं की रोटी के बजाय इन तीन आटे की रोटी को शामिल कर लें तो विश्वास मानिए बिना चले ही पसीने छूट जाएंगे। इससे न केवल आपका वजन कंट्रोल रहेगी। बल्कि, डायबिटीज पेशेंट के लिए भी यह रामबाण है। खासकर ठंड में इनकी रोटियां काफी लाभ वाला मानी जाती हैं।

रांची के आयुर्वेदिक चिकित्सक वीके पांडे (विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से बीएएमएस) ने लोकल 18 को कहा कि ठंड में आपको रागी, ज्वार और मकई की रोटी खाना काफी लाभ वाला होता है। वह इसलिए क्योंकि इन सारे के सारे आटे में उच्च फाइबर होता है और यह सारे गुलेटिन फ्री होते हैं, जो कई मायनों में आपके स्वास्थ्य को काफी बेहतर बनाते हैं।
मिलेंगे गजब के फायदे
मल्टीग्रेन आटे की सबसे बड़ी बात ये कि इसमें गुलेटिन नहीं होता, इसका मतलब जब आप इसकी रोटियां खाएंगे तो आपका ब्लड शुगर अचानक से नहीं बढ़ेगा, जो डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, इसमें उच्च फाइबर होता है। इस वजह से यह कब्ज में भी रामबाण माना जाता है, यह पेट को साफ करता है।
इतने विटामिन-मिनरल्स
डॉक्टर ने कहा कि मल्टीग्रेन आटे में उच्च मात्रा में विटामिन और मिनरल्स होते हैं। जैसे, विटामिन ए, बी, सी, ओमेगा 3 फैटी एसिड जो आपके दिमाग और पूरी बॉडी के विकास के लिए काफी लाभ वाला हैं। यह न्यूट्रिशन डिफिशिएंसी को पूरा करते हैं और बॉडी को काफी शक्तिशाली बनाते हैं। इसमें प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है, जो मसल्स के ग्रोथ के लिए काफी लाभ वाला है।

