ये फूल शरीर की गांठों को कर देगा गायब
शाहजहांपुर : सेमल के पेड़ आमतौर पर सड़क किनारे खड़े देखने को मिल जाते हैं। सेमल के पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल नाव बनाने के लिए किया जाता है। उल्लेखनीय है कि इसकी लकड़ी पानी में लंबे समय तक खराब नहीं होती है। सेमल की लकड़ी का वजन हल्का होता है लेकिन सेमल की लकड़ी के साथ साथ इसके फूल भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। आयुर्वेद में सेमल का पेड़ को औषधीय गुणों का खजाना माना गया है। इसके पत्ते स्त्रियों में होने वाली गंभीर रोग ल्यूकोरिया के उपचार में बहुत मददगार साबित होते हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर में तैनात गृह विज्ञान की एक्सपर्ट डाक्टर विद्या गुप्ता ने कहा कि सेमल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-वायरल, एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। साथ ही सेमल में एनाल्जेसिक, एंटीपायरेटिक, एंटीडिप्रेसेंट, और एंटी-एलर्जिक गुण भी होते हैं। जिसकी वजह से यह लीवर की परेशानी और चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासे की परेशानी से निजात दिलाता है।
शरीर की गांठों को करेगा गायब
अगर आप कमर दर्द की परेशानी से परेशान है तो सेमल के फूल आपके लिए एक दवा के तौर पर काम करता है। आपके शरीर में कहीं सूजन या गांठ बनने पर सेमल के पत्तों को पीसकर मरहम लगाने या बांधने से बहुत लाभ मिलता है और गांठ कम हो जाती है। सेमल के फूल का लड्डू भी बनाया जा सकता है। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से शरीर मजबूत होगा।
खून को कर देगा साफ
सेमल के पत्ते और फूल ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करते हैं। खून को साफ करने के लिए आप सेमल के फूल और फल का सेवन कर सकते हैं। इससे रक्त संबंधी समस्याएं ठीक होने में सहायता मिलती है। साथ ही सेमल का फूल शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है, और खून की सफाई करता है।
डायरिया और खांसी में कारगर
डायरिया होने पर सेमल के फूल के ऊपरी छिलकों को रात के समय भिगोकर सुबह मिश्री मिलाकर पीना चाहिए। इससे काफी राहत मिलती है। सेमल वृक्ष की छाल को पीसकर लेप लगाने से शरीर पर बने गहरे जख्म भी शीघ्र भर जाते हैं। सेमल में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। साथ ही यदि आपको खांसी की कम्पलेन है तो सेमल की जड़ का सेवन करें। जल्द ही आपको खांसी की परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी।
ल्यूकोरिया कर देगा गायब
महिलाओं के लिए सेमल के फूल काफी लाभ वाला होते हैं। इसके पत्ते स्त्रियों में होने वाली गंभीर रोग ल्यूकोरिया में बहुत मददगार होते हैं। ऐसी स्त्रियों को सेमल के फूल की सब्जी बनाकर खाना चाहिए। इरेगुलर पीरियड्स की परेशानी में भी सेमल का इस्तेमाल लाभ पहुंचाता है। यह पीरियड्स से जुड़ी अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद है।
लंबे समय तक रहेंगे जवान
सेमल के फूल में एंटीएजिंग गुण पाया जाता है। सेमल का फूल उम्र बढ़ने के कारण त्वचा पर दिखने वाली झुर्रियों को कम कर सकता है। सेमल की पत्तियों और छाल, मुंहासे की परेशानी से राहत दिला सकती है। सेमल की जड़ से बने पेस्ट को मुंहासे, त्वचा के दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन के घरेलू उपचार में इस्तेमाल किया जा सकता है।

