स्वास्थ्य

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेस्ट है ये स्नैक्स

Diabetes Diet: जब 2 समय के भोजन के बीच में गैप आता है तो हंगर क्रेविंग होने लगती है ऐसे में हम स्नैक्स खाना पसंद करते हैं, लेकिन डायबिटीज के रोगियों को बड़ी ही सावधानी से खाने की चीजों का सेलेक्शन करना चाहिए अन्यथा ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है इसलिए मधुमेह के रोगियों को ऐसे स्नैक्स खआने चाहिए जिसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स कम हो और उनकी तबीतय पर किसी तरह का बुरा असर न पड़े आइए ऐसे ही हेल्दी स्नैक्स पर एक नजर डालते हैं

Ose 48 v jpg 442x260 4g 3

WhatsApp Group Join Now

डायबिटीज के रोगियों के लिए बेस्ट स्नैक्स

1. काले चने Black Gram
काला चना मधुमेह मरीजों के लिए एक आदर्श स्नैक्स है काले छोले की एक सर्विंग फाइबर से भरी हुई है आप काले चने, नींबू और कटी हुई सब्जियों के साथ एक स्वास्थ्य वर्धक चाट तैयार कर सकते हैं भुने हुए काले छोले भी एक बढ़िया विकल्प है

2. पॉपकॉर्न Popcorn
पॉपकॉर्न झट से तैयार होने वाला एक टेस्टी नाशता है, इससे वजन घटाने में भी सहायता मिलती है इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है प्रयास करें कि कभी भी पॉपकॉर्न सिनेमा हॉल में न खाएं क्योंकि उनमें नमक की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है इसे घर में ही कम नमक में पकाएं

3. बादाम Almonds
बादाम विटामिन ई (Vitamin E) और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक अच्छा सोर्स हैं डायबिटीज से दिल की रोंगों का खतरा बढ़ जाता है  इसलिए, अपनी डाइट में बादाम को शामिल करके ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन कर सकते हैं साथ ही हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है बेहतर होगा यदि आप भिगोए हुए बादाम खाएं

4. अंडा Egg
अंडा प्रोटीन (Protein) का सबसे अच्छा सोर्स है ये सभी के लिए एक उपयुक्त नाश्ता है इसके जरिए वजन घटाने में काफी सहायता मिलती है, साथ ही ये आपकी डायबिटिक डाइट का एक अहम हिस्सा हो सकता है आप ब्रेकफास्ट या शाम के समय कठोर उबले हुए अंडे खाएं इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगा और शरीर को मजबूती भी हासिल होगी

 

Back to top button