स्वास्थ्य

शरीर को अंदर से साफ करता है ये फायदेमंद फल

नींबू एक ऐसी औषधि और फल है, जो खट्टा होने के साथ स्वास्थ्य में मिठास भर देता है. इस में शरीर को स्वस्थ बनाने वाली सभी महत्वपूर्ण चीजें उपस्थित हैं. यह शरीर को रोंगों से दूर रखता है और शरीर की गंदगी को बाहर निकलने का काम करता है. यह शरीर के वजन को नियंत्रित करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है. मानव शरीर के लिए यह वरदान से कम नहीं है.

Nimbu ke fayde aur nuksan in hindi

WhatsApp Group Join Now

आयुर्वेदिक चिकित्सा चिकित्सक सुनीता सोनल धामा ने कहा कि नींबू 12 महीने मिलने वाला फल और औषधि है, जो सरलता से मिल जाता है. यह शरीर के लिए खट्टा फल अमृत के समान है. इसका नियमित इस्तेमाल शरीर के वजन को नियंत्रित करता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को अच्छा बनाने के साथ शरीर को चमकदार बनाता है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है. यह पेट की सभी समस्याओं को ठीक करता है और शरीर को शक्तिशाली बनाता है.

त्वचा को चमकदार बनाने का काम
इसका नियमित इस्तेमाल शरीर को और त्वचा को चमकदार बनाने का काम करता है. इसका शरीर पर कोई भी गुनाह असर नहीं होता और इसका इस्तेमाल शरीर के लिए अमृत के समान है. यह पथरी जैसी गंभीर परेशानी को भी ठीक करता है. इसका नियमित इस्तेमाल पथरी को शरीर से बाहर निकाल कर फेंक देता है और यह शरीर को डिटॉक्स करता है और शरीर की सभी रोंगों को दूर रखते हुए शरीर को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाने का काम करता है.

शरीर के लिए अमृत का काम
आयुर्वेदिक चिकित्सा चिकित्सक सुनीता सोनल धामा ने आगे कहा कि नींबू का इस्तेमाल आप सब्जी में कर सकते हैं. वहीं इसका इस्तेमाल गर्म पानी ठंडा पानी के साथ कर सकते हैं. अक्सर लोग इसका प्रयोग अचार बनाकर भी करते हैं. चिकित्सक ने कहा कि नींबू का इस्तेमाल किसी भी प्रकार से आप यदि करते हैं तो इसके शरीर पर चौंकाने वाले लाभ होते हैं. यह शरीर के लिए अमृत का काम करता है.

Back to top button