आपको जवान रखने में मदद कर सकती है यह कड़वी चीज
अदरक का सेवन लगभग हर घर में किया जाता है। अदरक खाने से ही कई लाभ होते हैं। अदरक का सेवन रोजाना करने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं इसके साथ ही कई औषधि गुण भी अदरक में पाए जाते हैं।

घरेलू मसालों में बहुत से गुण ऐसे होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। अदरक आपको जवान रखने में सहायता कर सकती है और कई रोंगों से बचा सकती है। अदरक कई तरह के रोगों से लड़ने की शक्ति देती है, बढ़ती उम्र के असर को भी कम करती है। इसमें अनेक प्रकार के औषधीय गुण पाये जाते हैं, जैसे एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग भी होता है जिससे बढ़ती उम्र का असर जो चेहरे और स्किन इत्यादि पर दिखता है उससे लड़ने में यह सहायता कर जवान दिखने में योगदान करती है।
गठिया और सूजन में लाभकारी
अदरक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है और प्रतिरक्षा तंत्र को भी बेहतर करती है। इसके साथ ही, खासकर सर्दी, खांसी और जुकाम में अदरक का प्रयोग करना चाहिए। इस संबंध में आयुर्वेद डॉक्टर डाक्टर प्रज्ञा सक्सेना ने लोकल 18 को कहा कि आयुर्वेद में अदरक के कई औषधीय गुणों का उल्लेख है। गठिया या सूजन होने पर अदरक का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसके अलावा, अदरक को काढ़े के रूप में, सोंठ पाउडर के रूप में या इसके रस के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। सर्दी-खांसी में तो इसका इस्तेमाल आमतौर पर सभी घरों में किया जाता है।

