स्वास्थ्य

आपकी टमी को हैपी-हैपी रखने में बेहद कारगर है इस काले फल का रस

Health Tips: कई बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं वहीं बड़े भी कभी-कभी पेट दर्द, कब्ज, पेट फूलना, एसिडिटी जैसी समस्याओं से परेशान होते हैं बार-बार दवा खानी पड़ती है लेकिन, परेशानी जस की तस रहती है ऐसे में झारखंड के आदिवासी, खासतौर पर रांची के आसपास के आदिवासी लोगों का एक खास सिरका इस परेशानी से राहत दिला सकता है इससे पेट की 100 बीमारियां भी छूमंतर हो जाती हैं

Images 61 3

WhatsApp Group Join Now

दरअसल, हमबात कर रहे हैं, जामुन के सिरके की जामुन के पेड़ रांची के जंगलों और सड़कों के आसपास इफराद मिलते हैं प्रदीप बताते हैं, गांव की महिलाएं जामुन चुनकर लाती हैं फिर इसका सिरका बनाती हैं इसे बनाने में काफी समय लगता है कम से कम 2 से 3 घंटे पहले जामुन को अच्छे से धोया जाता है, फिर उसे पानी में उबाला जाता है उसकी भाप से धीरे-धीरे सिरका तैयार होता है

पेट के लिए रामबाण
प्रदीप बताते हैं, यह पेट की परेशानी के लिए रामबाण है हम लोग इसका हमेशा इस्तेमाल करते हैं पेट में कीड़ा हो या थोड़ा भी दर्द हो, एक चम्मच सिरका एक गिलास पानी के साथ ले लेते हैं बस, इतना ही पीने के बाद आराम मिलता है इसके अलावा, जो मधुमेह के पेशेंट होते हैं, वे सुबह-सुबह खाली पेट एक चम्मच पी लेते हैं इससे उनका शुगर कंट्रोल रहता है हमारे कस्टमर में डायबिटीज पेशेंट से लेकर खासतौर पर कब्ज, एसिडिटी और पेट की परेशानी से परेशान लोग शामिल हैं

काफी है इसकी डिमांड
हमारे गांव पिथौरिया (रांची से 15 किमी दूर) की महिलाएं इस सिरके को घरों में बनाती हैं हम भिन्न-भिन्न एग्जीबिशन में जाकर इसे बेचते हैं बाजार में आपको और भी मिलेंगे, लेकिन यह आदिवासी तकनीक से घर में बना हुआ बिल्कुल शुद्ध है यही कारण है कि इसकी डिमांड काफी अधिक रहती है

आयुर्वेदिक चिकित्सक भी मानते हैं लोहा
आयुर्वेदिक चिकित्सक भी इसे मानते हैं डाक्टर वीके पांडे बताते हैं, जामुन का सिरका खासतौर पर डायबिटीज पेशेंट के लिए रामबाण है यह शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और बॉडी में इंसुलिन को बैलेंस करता है इसमें इलेक्ट्रोलाइट से लेकर विटामिन, मिनरल्स, खासतौर पर जिंक, पोटेशियम और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट की परेशानी से निजात दिलाते हैं इसका एंटी बैक्टीरियल गुण पेट के कीड़े को मारता है और यदि एसिडिटी या फिर अन्य परेशानी है तो बस 300ml पानी में एक चम्मच पी लेना है आप इसे दिन में कभी भी पी सकते हैं

Back to top button