पेट की समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है ये फल
इस मौसमी फल को बेर कहते हैं। बेर वास्तव में आयुर्वेदिक साहित्यों के मुताबिक औषधीय गुण वाला फल है। इसमें संक्रमण नाश करने की ताकत होती है। इसके सेवन से किसी भी संक्रमण का नाश हो सकता है। स्वाद में थोड़ा खट्टा और मीठा होता है। आयुर्वेद के जानकार शिव कुमार पांडे ने बताया, इस सीजन में बेर का सेवन अवश्य करना चाहिए। इससे कई रोग दूर होती हैं।

पेट के लिए बहुत फायदेमंद
आगे कहा, बेर की प्रकृति शीतल होती है। जो पेट में जलन और अपच की परेशानी को दूर करता है। इसमें सबसे बड़ा गुण ये होता है कि ये किसी भी प्रकार के संक्रमण का नाश करता है। शायद ही किसी और फल में ऐसा गुण होगा। ये फल पेट की तमाम समस्याओं को भी दूर करता है। खाने में थोड़ा मीठा और खट्टा लगता है।
जूठा खाने से नहीं फैलता संक्रमण
आगे बताया, रामायण काल की एक कहानी है, जहां श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर को खाया था। इस फल की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि यदि किसी ने इसे खाया है और उसके जूठा बेर को अपने खाया तो उस आदमी का संक्रमण भी आपको नहीं फैलेगा। इस फल में ऐसे गुण होते हैं, जो अपने आप संक्रमण को रोक देते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
आयुर्वेद जानकार ने बताया, बेर को कच्चा खाने के अलावा, इसका आचार, बेर का मुरब्बा, बेर की चटनी, बेर का नमक समेत कई तरह से प्रयोग कर सकते हैं। बेर का नमक में ऐसी खूबी होती है जो सभी चाट मसाला को फेल कर दे। इसके इस्तेमाल से सब्जियों के स्वाद भी बढ़ जाते हैं।

