स्वास्थ्य

रामबाण है ये औषधि, कई बीमारियों में होता है इसका इस्तेमाल

अकरकरा ईरानी एक ऐसी औषधि है, जिसके नियमित सेवन से शरीर में होने वाले दर्द में राहत मिलती है यह दांतों में लगने वाले पायरिया में बहुत तेजी से असर कर उसे ठीक करता है वहीं, पेट संबंधित समस्याओं को तेजी से ठीक करता है आयुर्वेद और हर्बल दोनो में दवा के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है

Newsexpress24. Com download 33 2

WhatsApp Group Join Now

आयुर्वेदिक डॉक्टर चिकित्सक राघवेंद्र चौधरी (रणजीत सिंह मेमोरियल क्लीनिक खेकड़ा) ने कहा कि अकरकरा एक ऐसी औषधि है, जो शरीर को बहुत सारे फायदा पहुंचाती है अकरकरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसकी जड़ों और पत्तियों में एल्कलॉइड, क्यूमीन, फ्लेवोनोइड्स और टैनिन के साथ साथ स्टेरोल्स भी अच्छी मात्रा पाया जाता है इसमें उपस्थित कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और अमीनो एसिड कई गंभीर शारीरिक परेशानियों से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैंअकरकरा की जड़ का इस्तेमाल कई रोंगों में किया जाता है यह शरीर में होने वाली कमजोरी के साथ-साथ पेट संबंधित परेशानी और दांतों में लगने वाले पायरिया को ठीक करता है अकरकरा को आप अश्वगंधा के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं अन्य औषधियों में भी इसका इस्तेमाल काफी अधिक फायदेमंद होता है यह ऐसी औषधि है, जिसे आप नियमित मात्रा में लेकर अपने आप को स्वस्थ रख सकते है इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए

दूध के साथ करें इस्तेमाल
डॉ राघवेंद्र चौधरी ने कहा कि अकरकरा की जड़ का इस्तेमाल सरलता से किया जा सकता है इसकी जड़ का चूर्ण बनाकर दूध के साथ इस्तेमाल किया जाता है इसका चूर्ण कई खाद्य सामग्री के साथ भी सरलता से मिलाकर इस्तेमाल में लाया जा सकता है इसका कोई साइड इफेक्ट शरीर पर नहीं होता है

Back to top button