स्वास्थ्य

यह पौधा खांसी के मरीजों के लिए है वरदान

 

जयपुर:- प्रकृति में ऐसे अनेकों पेड़ पौधे पाए जाते हैं, जो मानव शरीर के लिए बहुत लाभ वाला होते हैं ऐसा ही एक पौधा है भटकटैया, यह पौधा पथरीली और बंजर जमीन पर अधिक मात्रा में पाया जाता है आयुर्वेद में इसे कंटकारी के नाम जाना जाता है खरपतवार के रूप में उगने वाला यह पौधा आयुर्वेद में बहुत उपयोगी हैDownload 11zon 2025 04 17t183533. 362

WhatsApp Group Join Now

आयुर्वेदाचार्य डाक्टर वीरेंद्र कुमार शास्त्री ने लोकल 18 को कहा कि छोटे पतले पत्ते और चारों और कांटे वाले भटकटैया पौधा शुष्क जलवायु में उगने वाला पौधा है राजस्थान की जलवायु इस पौधे के अनुकूल है आयुर्वेदाचार्य ने कहा कि इस पौधे को रोगों को भगाने वाला पौधा बोला गया है यह पौधा खांसी के रोगियों के लिए वरदान है पुरानी से पुरानी खांसी का उपचार इस पौधे से ही संभव होता है

भटकटैया का काढ़ा रामबाण औषधि
आयुर्वेदाचार्य डाक्टर वीरेंद्र कुमार शास्त्री ने कहा कि भटकटैया का काढ़ा पुरानी से पुरानी खांसी के रोगियों के उपचार में रामबाण होती है इसके काढ़ा बनाने की विधि बहुत सरल है काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले इस पौधे के जड़, तनाव, फल, फूल को अच्छी तरह से धोने के बाद बड़े बर्तन में इसे धीमी आंच पर दो से चार घंटे तक पकाएं इसके पकाने के बाद जब मात्र एक तिहाई पानी बस जाता है, तो इसे कांच के गिलास या बोतल में भर लेते हैं और गाड़ी के रूप में पिया जाता है

भटकटैया के औषधीय इस्तेमाल
भटकटैया एक औषधीय पौधा है इसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने के लिए लंबे समय से किया जा रहा है आयुर्वेदाचार्य डाक्टर वीरेंद्र कुमार शास्त्री ने Local 18 को कहा कि सूखी या बलगम वाली खांसी, अस्थमा संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए रामबाण औषधि माना जाता है इसके सेवन से पुरानी खांसी भी ठीक हो जाती है इसके अतिरिक्त इसके काढ़ा का सेवन करने से बुखार और शरीर के दर्द में राहत मिलता है इसका सेवन शरीर के दर्द को दूर करने में सहायक माना गया है

इसके अतिरिक्त पेट दर्द, गैस और अपच जैसी पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक माना होता है चिकित्सक ने कहा कि भटकटैया के बीजों का धुआं या काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से दांत दर्द में तुरंत राहत मिलती है इसके सेवन से मुंह के छाले भी ठीक होते हैं इसके अतिरिक्त मूत्राशय की पथरी के उपचार में भी उपयोगी माना जाता है इसके सेवन से पथरी के दर्द में तुरंत आराम मिलता है

 

Back to top button