यह सीड्स बढ़ाता है ब्रेस्ट के साइज को…
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा है कि इन सीड्स का सेवन करने से आपका ब्रेस्ट साइज बढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर ना जानें कब क्या चल जाएं। सोशल मीडिया पर रातों रात चीजें वायरल हो जाती हैं | जिसे लोग सच भी मान लेते हैं। फिर वो चाहे स्किन की परेशानी हो या फिर कोई रोग की परेशानी हो। इन दिनों एक सीड्स सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। जो कि सरलता से हर घर में मिल जाती है। यह सीड्स ना केवल आपके ब्रेस्ट के साइज को बढ़ाती है बल्कि इसके और भी कई लाभ होते है। ज्यादातर महिलाएं स्वयं को सुंदर और आकर्षित दिखने के लिए सुडाैल ब्रेस्ट चाहती हैं। लेकिन कई बार उनकी आशा के मुताबित ऐसा नहीं होता। ऐसे में वह ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपायों को खोजती हैं। 
कौन से है सीड्स?
दरअसल, सोशल मीडिया पर जो सीड्स ट्रेंड कर रहे है वो चीया सीड्स है। जो कि सफेद या फिर काले रंग के होते हैं। जो सलविया हिस्पैनिका नामक पौधे से प्राप्त होते हैं। ये पाैधा सेंट्रल और साउथ अमेरिका में पाया जाता है। चीया सीड्स स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभ वाला होते हैं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के काफी फायदेमंद होते हैं। इसको आप पानी, दूध में भिगोकर या फिर भीगे हुए सीड्स का शेक्स, सलाद, स्मूदी या फिसी अन्य डेजर्ट के साथ सेवन किया जा सकता है।
सेहत के लिए कितने फायदेमंद
बड़ी मात्रा में फाइबर पाए जाने के चलते ये डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में सहायता करते हैं।
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्राॅल लेवल को भी कंट्रोल करने में सहायता कर सकते हैं, जो हार्ट की हेल्द को बेहतर करने में सहायक होते हैं।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्पफुल होते हैं।
पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे ओवरइटिंग से बचते हैं। इससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।
भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाॅसफोरस हड्डियों को मजबूत करने में भी सहायक होते हैं।
ऐसे करता है असर
हेरेडिटी: पेरेंट्स से बच्चों में आने वाले लक्षण, जिनका असर हमारे शरीर पर भी देखने को मिलता है। आपके माता पिता की शारीरिक बनावट का असर आपके ब्रेस्ट साइज पर पड़ता है।
हार्मोनल चेंज: स्त्रियों में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर ब्रेस्ट साइज को प्रभावित करता है। इस असर खासकर यंग एज, प्रेग्नेंसी और पीरियड के दौरान देखने को मिल सकता है।
क्या है एक्सपर्ट की राय
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये एक गलत धारणा है। लोग अक्सर मानते हैं कि कुछ फूड प्रोडक्ट हमारी बाॅडी में एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ा सकेत हैं, जिससे ब्रेस्ट का साइज बढ़ सकता है। लेकिन चिया सीड्स में फाइटोएस्ट्रोजन होते हैं, जो पौधों में पाए जाने वाले ऐसे यौगिक हैं, जो एस्ट्रोजन की नकल करते हैं। इनकी मात्रा इतनी कम होती है कि ये बाॅडी पर कोई खास असर नहीं डालते हैं। इसलिए, केवल चिया सीड्स खाने से ब्रेस्ट साइज में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होता है।

