डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इसके लक्षणों को ऐसे पहचाने
Warning Sign of Diabetes: आजकल की भागदौड़ भरी जीवन और बीजी लाइफस्टाइल में डायबिटीज हिंदुस्तान ही नहीं दुनिया में बड़ी परेशानी के रूप में उभरी है। मधुमेह जिंदगीभर चलने वाला एक क्रोनिक कंडीशन है। इसके दो प्रकार टाइप 1 और टाइप 2 हैं। यदि इस रोग को ठीक ढंग से मैनेज न किया जाए, तो कई अन्य शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इसके लक्षणों को पहचानना महत्वपूर्ण है।
डायबिटीज के सामान्य लक्षण
1. बार-बार भूख लगना
डायबिटीज के रोगियों (Diabetes Patient) को बार-बार भूख लगती है, यदि ऐसा प्रत्येक दिन महसूस हो तो तुरंत ब्लड शुगर टेस्ट कराएं।
2. बार-बार प्यास लगना
अगर आपका गला बार-बार बहुत सूखता है, पानी पीने के बावजूद प्यास नहीं बुझती है। ऐसी स्थिति होने पर आपको अलर्ट होने की आवश्यकता है।
3. रात में बार-बार पेशाब आना
रात के समय यदि आप आप चार-पांच बार यूरीन पास करने के लिए उठ रहे हैं तो अपनी शुगर जरूर चेक करानी चाहिए।
4. वजन कम होना
अगर आपका वजन अचानक तेजी से कम होने लगता है तो ये डायबिटीज का इशारा हो सकता है।
5. अधिक थकान होना
अगर आप पहले बिना किसी थकावट के 10 से 12 घंटे काम कर लेते थे, लेकिन अब 8 घंटे काम करने में ही आपको थकान होने लगती है तो आपको डायबिटीज हो सकती है।
डायबिटीज के संकेतों को न करें नजरअंदाज
मौजूदा दौर में ये बहुत महत्वपूर्ण हो गया है कि लोगों को डायबिटीज के लक्षणों का प्रतीक्षा नहीं करना चाहिए, 30 की उम्र पार करने के बाद समय-समय पर ब्लड शुगर टेस्ट कराते रहना चाहिए। यदि आपको किसी भी पल स्वयं में डायबिटीज के लक्षण दिखाई देते हैं, तो बिना देरी आपको डायबिटीज की जांच करा लेनी चाहिए, क्योंकि समय पर डायबिटीज की रोग का पता न चलना और संकेत मिलने

