Type 2 Diabetes :जानें क्या है टाइप 2 मधुमेह के लक्षण…
Type 2 Diabetes: मधुमेह आज के समय में एक गंभीर रोग बन चुकी है। आरंभ में इसके लक्षण शरीर में नजर नहीं आते हैं। हालांकि कुछ दिनों में डायबिटीज के संकेत लोगों को दिखने लगते हैं। आज हम इस आर्टिकल में टाइप-2 मधुमेह के बारे में बात करेंगे…

टाइप 2 मधुमेह के लक्षण
जो लोग टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित होते हैं उन्हें हर समय प्यास लगता है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों को हमेशा थकान महसूस होता रहता है। वजन भी बहुत तेजी से कम होता है। मधुमेह से जूझ रहे लोगों के शरीर में खुजली की भी परेशानी बढ़ जाती है। इतना ही नहीं मधुमेह के शिकार लोग को जब चोट लगती है तो भरने में समय लगता है। अभी बता दें यदि किसी को इस प्रकार कि परेशानी आ रही है तो तुंरत चिकित्सक से संपर्क करें।
जानिए क्या है मधुमेह का घरेलू इलाज
मधुमेह के रोगियों को दालचीनी का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि इससे खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा। एक रिसर्च में पाया गया है कि दालचीनी प्रतिदिन सुबह खाली पेटे लेने से इंसुलिन सेंसिटिविटी शरीर में बढ़ता है और ब्लड शुगर लेवल कम होता है। इसके अतिरिक्त आप मेथी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं जामुन के पत्ते को अच्छी ढंग से चबाएं और उसके रस को पी जाएं। इससे भी मधुमेह कंट्रोल में रहता है।
मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए क्या करें
अगर आप मधुमेह को नियंत्रित करना चाहते हैं तो प्रतिदिन सुबह ब्रश करने के तुरंत बाद नाश्ता करें, दोपहर में 12 से 1 बजे तक भोजन करें और रात में 8 बजे तक खाना जरूर खा लें। मधुमेह से परेशान हैं तो मीठी, वसायुक्त और नमकीन चीजों के सेवन से बचें। डायबिटीज के रोगियों को प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। ताकि इस गंभीर रोग को कंट्रोल में किया जा सके।

