अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल के वीरगंज में कर्फ्यू जारी, आज सुबह इतने बजे तक रहेगी छूट

पूर्वी चंपारण, नेपाल के वीरगंज में दूसरे दिन भी तनाव व्याप्त रहा मंगलवार की सुबह चार घंटे तक कर्फ्यू में ढील के दौरान प्रदर्शन और टायर फूंके जाने की घटना के बाद प्रशासन ने कर्फ्यू को यथावत रखा है

Newsexpress24. Com 6 11 news india live latest india newsbreaking news today 4 57

WhatsApp Group Join Now

इस बीच परसा जिला के जिलाधिकारी दिनेश सागर भुसाल की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम सर्व दलीय और सर्व पक्षीय सद्भावना बैठक हुई जिसमे शांति और सद्भाव बनाने को लेकर कई फैसला लिये गये साथ ही असमाजिक तत्वो की पहचान,सोशल मीडिया पर भडकाऊ पोस्ट डालने वालो पर नकेल कसने सहित कई मुद्दो पर सहमति बनीवही इसमे फैसला लिया गया कि बुघवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में छुट दी जायेगी

स्थिति समान्य रहा तो आगे फैसला लिया जायेगा वरना कर्फ्यू यथावत रखी जायेगीजिला अधिकारी दिनेश सागर भुसाल ने कहा कि वीरगंज के पूर्वी दिशा में बारा जिला की सीमा क्षेत्र से जुड़े नगवा चौक, पश्चिम दिशा में तिलावे पुल,उत्तरी दिशा में परवानीपुर और दक्षिण दिशा में मैत्री पुल तक अनिश्चितकालीन कर्फ्यू का आदेश हैउन्होने कहा कि नेपाल के रौतहट जिले के ईशनाथ क्षेत्र के मोतीपुर में सरवस्ती माँ के मूर्ति विसर्जन के दौरान झड़प हुई थी जिसके विरोध में हिंदू समाज नामक संगठन ने वीरगंज बंद का आह्वान किया

इसी दौरान दो पक्ष में झड़प और अत्याचार हुई पुलिस पर पथराव किया गया जिसके बाद लाठी चार्ज, हवाई फायरिंग, अश्रु गैस के गोले छोड़े गए घटना में दोनो पक्ष लोगों के अतिरिक्त दर्जन भर पुलिस कर्मी घायल है जिसके बाद प्रशासन ने सोमबार शाम 5बजे से यह कर्फ्यू आदेश जारी किया है मुद्दे में अब तक करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है शांति और सौहार्द कायम करने को लेकर सभी पक्षो के साथ बैठक हुई हैउपद्रवी तत्वो की पहचान कर ली गई दोनो पक्षो की सहमति से शहर में शांति कायम करने को लेकर सभी कोशिश किये जा रहे है

Back to top button