एलन मस्क ने 13वें बच्चे को लेकर जताई आशंका, कहा- मेरा है भी या नहीं…
Elon Musk Ashley St Clair: ऐसा लगता है कि एलन मस्क और विवादों का गहरा नाता है। किसी न किसी वजह से एलन मस्क हर दिनों खबरों में रहते हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क एक चौंकाने वाले खुलासे के बाद फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इन्फ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर को 2.5 मिलियन $ (लगभग 21 करोड़ रुपए) दिए हैं, जो उनके कथित बच्चे के सपोर्ट के लिए हैं। मस्क ने यह भी बोला कि उन्हें यह भी नहीं पता है कि आखिर यह उनका 13वां बच्चा है या नहीं भी, लेकिन इसके बाद भी वह इन्फ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर को हर वर्ष 500,000 $ (लगभग 4 करोड़ रुपए) अलग से भेज रहे हैं। इसके साथ ही मस्क ने उन सभी आरोपों को भी गलत कहा जिसमें बोला गया था कि उनके कथित बेटे के लिए बाल सहायता भुगतान कम कर दिया है। यह आरोप इन्फ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर ने लगाया था।

क्या है पूरा मामला?
मस्क ने 31 मार्च को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुझे नहीं पता कि बच्चा मेरा है या नहीं, लेकिन मैं यह पता लगाने के विरुद्ध नहीं हूं। किसी अदालती आदेश की आवश्यकता नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “पक्का पता न होने के बावजूद, मैंने एशले को 2.5 मिलियन $ दिए हैं और उसे 500 हजार $ प्रति साल भेज रहा हूं।” टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ, दक्षिणपंथी कार्यकर्ता लॉरा लूमर द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें सेंट क्लेयर ने कथित तौर पर मस्क से बाल सहायता में “60 फीसदी कटौती” की भरपाई के लिए अपना टेस्ला मॉडल एस बेचा था।
अब जानें कौन हैं इन्फ्लुएंसर एश्ले सेंट क्लेयर?
एशले सेंट क्लेयर (Ashley St Clair) उस समय सुर्खियों में आ गई जब उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने चुपचाप एलन मस्क के 13वें बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने 14 फरवरी 2025 को X (पूर्व में ट्विटर) पर ये खुलासा किया और इस पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया पर जैसे हंगामा ही मच गया। सेंट क्लेयर ने पोस्ट में लिखा है कि पांच महीने पहले, मैंने दुनिया में एक नए बच्चे को वेलकम किया है। एलन मस्क उसके पिता हैं। X पर किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मैंने अपने बच्चे की प्राइवेसी और सेक्योरिटी को देखते हुए पहले इसका खुलासा नहीं किया था, लेकिन हाल के दिनों में यह क्लियर हो गया है कि टैब्लॉयड मीडिया ऐसा करने का इरादा रखता है, भले ही इससे कितना भी हानि क्यों न हो।

