कीव ने दो पकड़े गए चीनी नागरिकों की कराई परेड
रूस-यूक्रेन युद्ध में एक अभूतपूर्व घटनाक्रम में कीव ने दो पकड़े गए चीनी नागरिकों की परेड कराई है. ये कथित तौर पर रूसी सैनिकों के साथ लड़ रहे थे. यूक्रेन का ये कदम अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन है, क्योंकि युद्ध के कैदियों की परेड करना अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है. यूक्रेन का यह कदम बीजिंग द्वारा रूस-यूक्रेन संघर्ष में अपने नागरिकों की किसी भी तरह की भागीदारी से लगातार इनकार करने के उत्तर में आया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी युद्धबंदियों ने पत्रकारों से मंदारिन भाषा में बात की.

यूक्रेन का लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, खास तौर पर अमेरिका का ध्यान आकर्षित करना है, ताकि चीन पर दबाव बनाया जा सके. इससे पहले चीन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के इस दावे को खारिज कर दिया था कि यूक्रेन में 150 से ज़्यादा चीनी नागरिक लड़ रहे हैं. ज़ेलेंस्की ने दावा किया है कि बीजिंग के इनकार के बावजूद, रूस यूक्रेन युद्ध में अपनी सेना के साथ लड़ने के लिए चीनी नागरिकों की एक्टिव रूप से भर्ती कर रहा है, बीजिंग की जानकारी में 150 से अधिक ऐसे भाड़े के सैनिक पहले से ही युद्ध में एक्टिव हैं.
खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए, ज़ेलेंस्की ने बोला कि रूस नए भाड़े के सैनिकों को लुभाने के लिए समाचार और वीडियो साझा करके सोशल मीडिया के माध्यम से चीनी नागरिकों की भर्ती कर रहा है. ज़ेलेंस्की ने बोला कि भर्ती किए गए लोगों ने मॉस्को की यात्रा की और 1 से 2 महीने के सैन्य प्रशिक्षण और फिर यूक्रेन में तैनाती से पहले चिकित्सा जांच करवाई.

