अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के सबसे बड़े द्वीप पर है ये अनोखा बीच

हवाई प्रशांत महासागर में एक द्वीपसमूह है, जिसमें 8 द्वीप शामिल हैं, जिनमें से हवाई द्वीप (Hawaiʻi Island) सबसे बड़ा है, जिसे द बिग आइलैंड (The Big Island) के नाम से भी जाना जाता है यह अमेरिका का सबसे बड़ा द्वीप है, जिस पर एक अनोखा बीच (Beach) है इस समुद्री तट का नाम महाना बीच है, जिसके किनारों पर ‘रहस्यमयी’ रेत पाया जाता है, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं साथ ही ये द्वीप अपने प्राकृतिक नजारों के लिए पूरे विश्व में फेमस हैNewsexpress24. Com download 40 3

WhatsApp Group Join Now

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर इस बीच की तस्वीर को @GeologyPage नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में कहा गया है कि, ‘महाना बीच को पापाकोलिया बीच या ग्रीन सैंड बीच के नाम से भी जाना जाता है यह हवाई द्वीप के काऊं जिले में साउथ प्वॉइंट के पास स्थित हरे रेत वाला समुद्र तट है

आखिर क्यों अनोखा है ये बीच

हवाई के बड़े द्वीप पर स्थित महाना बीच बहुत अनोखा है, क्योंकि इसके किनारे पर हरे रंग का रेत पाया जाता है जब लोग पहली बार इस रेत को देखते हैं, तो उनको रहस्यमयी मालूम पड़ता है उनके मन में कई प्रश्न उठने लगते हैं, जिनमें से सबसे बड़ा तो यही है कि आखिर इस रेत के हरे रंग का होने का क्या रहस्य है यह दुनिया के सिर्फ़ चार हरे रेत वाले समुद्र तटों में से एक है

रेत का रंग क्यों होता है हरा?

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, रेत का हरा रंग ओलिविन (olivine) नाम के अर्ध कीमती पत्थर के कणों से मिलता है, जो Pu’u Mahana के सिंडर कॉन (Cinder Cone) से निकलता है, जो मौना लोआ के दक्षिण-पश्चिम दरार पर एक पुराना ज्वालामुखी है इसी ओलिविन से तट का रेत हरे रंग का हो जाता है

Back to top button