अंतर्राष्ट्रीय

Viral News: कुत्ते के कारण फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट

Viral News: अमेरिका में एक फ्लाइट की यात्रा की चर्चा जोरों पर हो रही है फ्लाइट को सिएटल जाना था लेकिन एक कुत्ते के कारण इसे डलास की ओर डायवर्ट करना पड़ा कुत्ते ने फ्लाइट की कार्पेट पर पॉटी कर दी थी जिसे साफ करने के लिए फ्लाइट को डलास की ओर डायवर्ट करना पड़ा कुत्ते की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई जिसके बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है

Newsexpress24. Com viral news 2 1 sniffer dog at work on passenger plane

WhatsApp Group Join Now

कुत्ते के कारण फ्लाइट डायवर्ट

अमेरिका के सिएटल जाने वाली फ्लाइट के गलियारे में एक कुत्ते ने पॉटी कर दी थी जिसके बाद फ्लाइट को डलास की ओर मोड़ दिया गया यह घटना शुक्रवार को ह्यूस्टन से उड़ान भरने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में हुई

पोस्ट हो रहा वायरल

एक Reddit यूजर gig_wizard ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट में गंदगी की तस्वीर भी शेयर की है यूज़र्स ने बोला कि फर्स्ट क्लास में कुत्ते के साथ गलियारे में गड़बड़ हो गई फ्लाइट को डीएफडब्ल्यू की ओर मोड़ दिया गया ग्राउंड क्रू ने इसे साफ करने में 2 घंटे से अधिक समय बिता दिया एयरलाइंस ने भी बिजनेस इनसाइडर से इस घटना की पुष्टि की है

दुर्गंध ने किया बुरा हाल

एक यूज़र ने लिखा कि दुर्गंध ने मुझे बीमार कर दिया गाइडलाइंस के अनुसार कुत्तों को फ्लाइट में तभी ले जाने की अनुमति मिलती है जब तक वे सीट के नीचे एक कंटेनर में फिट हो सकते हैं इसमें यह शर्त भी है कि पूरी यात्रा के दौरान पालतू जानवर को कंटेनर में ही रहना होगा शेयर किए जाने के बाद से इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं

तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

एक यूज़र ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि यह साफ रूप से एक छोटा, गोद के आकार का कुत्ता नहीं था एक अन्य यूज़र ने लिखा कि मैं अपने कुत्तों से प्यार करता हूं और आमतौर पर अन्य लोगों की तुलना में कुत्तों को पसंद भी अधिक करता हूं मेरा मानना है कि कुत्ते को फ्लाइट में सिर्फ़ तभी होना चाहिए जब मालिक कहीं जा रहा हो, और वाहन चलाने का कोई ऑप्शन नहीं हो

Back to top button