झारखण्ड

झारखंड में बदलते सियासत का चेहरा एक्स पर नजर

रांची राष्ट्र की बदलती राजनीति में सोशल मीडिया की क्रांति का बहुत बड़ा हाथ है ऑफिशियल एकाउंट माना जाने वाला एक्स सोशल क्रांति के इस दौर में पर्सनल प्रोफाइल का सबसे बड़ा पैमाना माना जाता है ऐसी स्थिति में जब भी राजनीति में कुर्सी बदलती है तो सबसे पहले चेंज होता है सोशल मीडिया पर “स्टेटस” यही कारण है कि झारखंड में भी बदलते राजनीति का चेहरा एक्स पर नजर आ रहा हैNewsexpress24. Com cm cm download 2024 02 04t101652. 452

WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री की कुर्सी चली जाने के बाद हेमंत सोरेन का एक्स पर एकाउंट भी अपडेट कर दिया गया है  हेमंत सोरेन के एक्स एकाउंट पर अब “पूर्व सीएम यानि “EX- Chief Minister” लिखा नजर आ रहा है आपको बता दे कि 31 जनवरी की रात प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने सीएम के पद से अपना त्याग-पत्र सौंप दिया था वहीं दूसरी ओर सीएम की कुर्सी संभालने के बाद चंपाई सोरेन का एक्स एकाउंट अपडेट करते हुए “मुख्यमंत्री, झारखंड” यानि अंग्रेजी में “Chief Minister of Jharkhand” लिखा हुआ है

इसमें सबसे रोचक बात यह है कि हेमंत सोरेन के 1M यानि दस लाख लोग फोलोअर हैं जबकि नए सीएम चंपाई सोरेन के 125K यानि 1 लाख 25 हजार फोलोअर हैं हेमंत सोरेन अपने एक्स एकाउंट पर 432 लोगों को फॉलो करते हैं जबकि चंपाई सोरेन 200 लोगों को फॉलो करते हैं झारखंड में जेएमएम यानि झारखंड मुक्ति मोर्चा को जल जंगल और जमीन की पार्टी माना जाता है जेएमएम के नेता अभी भी दूसरी पार्टी के नेताओं की तुलना में सोशल मीडिया पर उतने सक्रिय नजर नहीं आते लेकिन सोशल मीडिया के बदलते दौर से यह पार्टी भी अब अछूती नहीं है

आपको याद होगा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे कई बार उन्होंने ऑफिसरों को अपने ट्विटर (एक्स) एकाउंट पर ही निर्देश जारी किया था उनके आदेश का पालन और अनुपालन का असर भी ट्विटर एकाउंट पर नजर आता था वर्तमान सीएम चंपाई सोरेन भी सोशल मीडिया के महत्व और उसके उसका असर को भली–भाँति पहचानते हैं अब देखना यह है की एक्स पर चंपई सोरेन का आदेश किस एक्शन के साथ नजर आता है

Back to top button