झारखण्ड

झारखंड में डॉक्टरों के पदों पर शुरू हुई बम्पर भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी…

झारखंड के बोकारो जिले में शहरी स्वास्थ्य प्रबंध सुधारने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है ऐसे में शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अटल मोहल्ला क्लीनिकों में निजी डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ गई है इसमें कुल 4 पदों पर नियुक्ति होगी इच्छुक उम्मीदवारों को 5 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे सिविल सर्जन कार्यालय (कैंप-2) बोकारो में वॉक-इन साक्षात्कार के लिए आना होगा

Images 26 5

WhatsApp Group Join Now

शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

जहां डॉक्टर के लिए न्यूनतम योग्यता मेडिकल काउंसिल ऑफ इण्डिया से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री है अधिकतम उम्र सीमा 67 साल है, लेकिन सिविल सर्जन द्वारा निर्गत मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर सेवा 70 साल तक ली जा सकती है यह प्रमाण पत्र एक साल तक वैध रहेगा

मानदेय और कार्य समय

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त मेडिकल ऑफिसर को 35000 मासिक मानदेय मिलेगा कार्य अवधि 4 घंटे प्रतिदिन, सोमवार से शनिवार तक होगी अटल मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर को 1400 रुपए रोजाना का मानदेय मिलेगा, जहां कार्यकाल 4 घंटे प्रतिदिन, सोमवार से शनिवार तक होगा आयुष मोहल्ला क्लीनिक में BHMS, BAMS और BUMS डिग्रीधारी डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए 20000 प्रतिमाह का मानदेय तय है

अन्य शर्तें और नियम

भर्ती में चयनित डॉक्टरों को नियमानुसार T.D.S. कटौती के साथ मानदेय मिलेगा यह नियुक्ति पूर्णतः संविदा आधारित होगी और भविष्य में नियमितिकरण का कोई दावा मान्य नहीं होगा वॉक-इन साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) नहीं मिलेगा इच्छुक उम्मीदवारों को बायोडाटा, सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी छायाप्रतियां लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में समय पर आना जरूरी है

Back to top button