कोडरमा के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट
यदि आप कोडरमा रेलवे स्टेशन से ट्रेन का यात्रा करने वाले हैं तो यह समाचार आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसर, यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों का परिचालन आने वाले कुछ दिनों के लिए प्रभावित रहने वाला है। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक क्षमता में वृद्धि के लिए सोननगर यार्ड रिमाडलिंग एवं सोननगर-अंकोरहा तृतीय लाइन के कमीशनिंग संबंधी अवसंरचना उन्नयन कार्य हेतु एनआई कार्य किया जाना है। सोननगर यार्ड रिमाडलिंग होने तथा तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में विस्तार होने के फलस्वरूप अधिक गाड़ियों का परिचालन किया जा सकेगा तथा ट्रेनों के समय पालन में भी सुधार होगा।

इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द, आंशिक समापन, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण किया गया है। धनबाद रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बोला कि 11 से 24 फरवरी तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसमें कोडरमा के रास्ते चलने वाली कई यात्री ट्रेन में शामिल है।
आंशिक समापन/प्रांरभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें
– दिनांक 16 से 23 फरवरी, 2024 तक धनबाद से खुलने वाली गाड़ी सं। 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक समाप्ति गया में किया जायेगा ।
– दिनांक 16 से 23 फरवरी, 2024 तक सासाराम से खुलने वाली गाड़ी सं। 13306 सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ गया से किया जायेगा ।
नियमित मार्ग के बजाए परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें –
ग्रैंड कॉर्ड के बजाए मेन लाईन(आसनसोल-किउल-पटना-डीडीयू) के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें –
– दिनांक 15 से 22 फरवरी, 2024 तक हावड़ा/कालका से खुलने वाली गाड़ी सं। 12311/12312 हावड़ा-कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस
– दिनांक 15 से 22 फरवरी, 2024 तक सियालदह/अजमेर से खुलने वाली गाड़ी सं। 12987/12988 सियालदह-अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस
– दिनांक 14 से 21 फरवरी, 2024 तक जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं। 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस
– दिनांक 16 से 23 फरवरी, 2024 तक कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी सं। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस
– दिनांक 16 एवं 20 फरवरी, 2024 को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं। 12323 हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस
– दिनांक 17 एवं 21 फरवरी, 2024 को बाड़मेर से खुलने वाली गाड़ी सं। 12324 बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस
– दिनांक 22 फरवरी, 2024 को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं। 12381 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस
– दिनांक 22 फरवरी, 2024 को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी सं। 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस
बरकाकाना-हजारीबाग टाउन-कोडरमा-गया के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें –
– दिनांक 14 से 22 फरवरी, 2024 तक बरकाकाना से खुलने वाली गाड़ी सं। 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस
– दिनांक 15 से 23 फरवरी, 2024 तक पटना से खुलने वाली गाड़ी सं। 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस।
मूरी-बरकाकाना-चोपन-चुनार के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेनें –
– दिनांक 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को पुरी से खुलने वाली गाड़ी सं। 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
– दिनांक 21 एवं 22 फरवरी, 2024 को नयी दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं। 12802 नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
– दिनांक 15 एवं 19 फरवरी, 2024 को रांची से खुलने वाली गाड़ी सं। 12825 रांची-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
– दिनांक 17 एवं 21 फरवरी, 2024 को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं। 12826 आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
पुनर्निधारित/नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –
आसनसोल से 22 फरवरी, 2024 को खुलने वाली 13553 आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस धनबाद और सोननगर के मध्य 03 घंटा नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।

