झारखण्ड

रांची के रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर हुआ तैयार

Ratu Road Elevated Corridor : राजधानी रांची के रातू रोड में 400 करोड़ की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर तैयार हो चुका है 19 जून को इसका उद्घाटन होना है केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इस नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे इधर उद्घाटन से पहले इस एलिवेटेड कॉरिडोर का नामकरण वीर बुधु भगत के नाम पर करने की मांग उठ रही हैDownload 11zon 2025 06 16t112203. 626

WhatsApp Group Join Now

मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव ने उठायी मांग

जनजाति सुरक्षा मंच के मीडिया प्रभारी और झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव ने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का नामकरण वीर बुधु भगत के नाम पर करने की मांग की है उन्होनें बोला कि 19 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे शहीद वीर बुधु भगत ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने अंग्रेजों और जमींदारों के छक्के छुड़ा दिये थे एलिवेटेड कॉरिडोर का नामकरण उनके नाम पर करना उनके प्रति एक सच्ची श्रध्दांजलि होगी

 

कार्तिक उरांव के नाम पर हुआ सीरमटोली फ्लाईओवर का नामकरण

इससे पूर्व हाल ही में राज्य के सीएम हेमंत सोरेन द्वारा सीरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया था उद्घाटन के बाद सीरमटोली फ्लाईओवर का नामकरण कार्तिक उरांव के नाम किया गया, जिसके बाद अब सीरमटोली फ्लाईओवर को कार्तिक उरांव फ्लाईओवर के नाम से जाना जाता है कार्तिक उरांव आदिवासी समुदाय के अधिकार और आत्म सम्मान के लिए संघर्ष करनेवाले अग्रणी नेता के रूप में जाने जाते हैं

 

Back to top button