रांची में दांतों की तकलीफ से निजात पाएं, यहां कराएं सुरक्षित और सफल डेंटल इम्प्लांट सर्जरी
रांची: आपने कई बार सुना होगा कि किसी का दांत ‘कुकुरदत्ता’ है। इसका मतलब होता है दांतों का ठीक स्थान पर न होना या उनके बीच अधिक गैप होना। इससे लोग शर्माते हैं और यह देखने में भी अच्छा नहीं लगता है। इसका निवारण डेंटल इंप्लांट यानी दांत का प्रत्यारोपण ही है। आइये आज इसके उपचार के बारे में जानते हैं…

डेंटल इंप्लांट का विकल्प
रांची की डेंटिस्ट चिकित्सक आकांक्षा ने लोकल 18 को कहा कि कई लोगों के दांतों के बीच गैप होता है या वे एक समान नहीं होते हैं। ऐसे मामलों में डेंटल इंप्लांट एक अच्छा विकल्प है। इसमें दो-तीन प्रक्रियाएं शामिल होती हैं, जिनसे सर्जरी करके कुछ ही दिनों में दांत को खूबसूरत बनाया जा सकता है।
दंत प्रत्यारोपण के मुख्य भाग
1 • थ्रेडेड पोस्ट: यह कृत्रिम दांत की जड़ होती है, जिसे जबड़े की हड्डी में लगाया जाता है।
2 • एबटमेंट: यह एक छोटा कनेक्टर पोस्ट होता है, जो थ्रेडेड पोस्ट में स्क्रू किया जाता है और मसूड़ों से थोड़ा बाहर रहता है। यह नए कृत्रिम दांत के लिए आधार का काम करता है।
3 • रेस्टोरेशन: यह कोई भी कृत्रिम अंग है जो दांतों की मरम्मत करता है। आमतौर पर इसमें क्राउन, ब्रिज और डेन्चर शामिल होते हैं।
जानें खर्च का अनुमान
डॉ। आकांक्षा बताती हैं कि खर्च दांतों की संख्या और सुधार पर निर्भर करता है। मिनिमम खर्च 30 से ₹40,000 हो सकता है और मैक्सिमम दो लाख तक भी जा सकता है।
डेंटल इंप्लांट के फायदे
इससे दांत एकदम एक समान हो जाएंगे। यदि कहीं दांत नहीं है, तो नया दांत लग जाएगा, जिससे आपकी पर्सनालिटी और चेहरे पर असर दिखेगा। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और खाने में भी सहूलियत होगी। दांतों की मरम्मत के लिए चिकित्सक आकांक्षा से 79039 96152 पर संपर्क कर सकते हैं।

