झारखण्ड

Jharkhand AQI: रांची में लगातार बढ़ रहा है प्रदूषण का स्तर

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में हवा की गुणवत्ता काफी खराब रह रही है पिछले कुछ दिनों से यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) 200 के करीब रह रहा है वहीं, धनबाद और जमशेदपुर के AQI में आज सुधार देखने को मिलेगा यहां का आंकड़ा मंगलवार को 200 के पार जा चुका था लेकिन बुधवार को करीब 50 अंक की गिरावट दर्ज की जाएगी यह अच्छा संकेत हैं फिर भी स्थिति चिंताजनक ही है

Images 97

WhatsApp Group Join Now

आज रांची अधिक प्रदूषित
पिछले 24 घंटे की बात करें तो धनबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स सबसे ऊपर रहा यहां का AQI 228, जमशेदपुर का 205 और रांची का 190 दर्ज किया गया जो सामान्य से काफी ऊपर है वहीं, आज के एयर क्वालिटी इंडेक्स की बात करें तो रांची में 189, जमशेदपुर में 166 और धनबाद में 146 रहने की आसार है यानि जमशेदपुर और धनबाद की एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है

घर से बाहर इन बातों का रखें ख्याल
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से अधिक प्रदूषण वाले शहर के लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है लोगों से घर के बाहर मास्क का इस्तेमाल करने को बोला गया है वहीं, ट्रैफिक में भी सचेत करने की राय दी गई है इतना ही नहीं, घर के दरवाजे-खिड़की को ज्यादातर बंद रखने की राय दी गई है ताकि घर के अंदर धूलकण आने से रोका जा सके संभव हो तो घर में एयर प्यूरीफायर लगा सकते हैं बाहर धूल या गंदी जगहों पर बच्चों को खेलने ना भेजें

AQI 100 के ऊपर ठीक नहीं…
बताते चलें कि, 0 से 50 के बीच में एयर क्वालिटी इंडेक्स अच्छा माना जाता है वहीं, 51 से 100 के बीच मॉडरेट यानी सामान्य, 101 से 200 के बीच खराब, 201 से 300 के बीच अनहेल्दी, 301 से 400 के बीच सर्वर और 401 से 500 के बीच खतरा, यानी यह डेंजर जोन में आता है

Back to top button