झारखण्ड

झारखंड : इन जिलों में होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम…

झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं गर्जन के साथ मामूली बारिश देखी गई सबसे अधिक वर्षा 12.4 मिमी पाकुर में दर्ज की गई वहीं, सबसे अधिक तापमान 42.5 डिग्री डाल्टनगंज और सबसे कम तापमान 25.6 डिग्री चाईबासा में दर्ज किया गया वहीं, मंगलवार के मौसम की बात करें तो आज भी कई जिलों में अच्छी खासी बारिश होने का अनुमान है

Newsexpress24. Com ranchi rain weather forecast jharkhand

WhatsApp Group Join Now

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक डिप्रेशन देखा जा रहा जिसका असर झारखंड में पिछले पांच दिनों से देखा जा रहा है आने वाले तीन दिनों तक भी इसका असर देखा जाएगा पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश और वज्रपात की स्थिति देखी जाएगी

कैसा रहेगा आज का मौसम
आज के मौसम के बारे में बात की जाए तो मंगलवार को पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी अन्य जिलों में अच्छा खासा बारिश होने का अनुमान हैवहीं, इन जिलों में वज्रपात को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी की गई है तेज हवा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से चलने की आसार हैइसलिए इस दौरान लोग थोड़ा संभलकर रोड पर वाहन चलाए

आज का संभावित तापमान
आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद ,गिरिडीह , गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज अधिकतम 40 और न्यूनतम 28 डिग्रीकोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू अधिकतम 45 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्रीबोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला अधिकतम 49 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री

Back to top button