झारखण्ड

कोडरमा में निजी क्षेत्र में 1200 से अधिक पदों पर मिलेगी नौकरी

नौकरी की तलाश में लगे शिक्षित बेरोजगारों के लिए कोडरमा में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर कोडरमा द्वारा 28 सितंबर को जेजे कॉलेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा, जिसमें क्षेत्रीय के अतिरिक्त बाहर के कई नियोजक शामिल होंगे

Download 40 15

WhatsApp Group Join Now

10 हजार से 40 हज़ार तक सैलरी
जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि इस रोजगार मेला में साक्षर उम्मीदवारों से लेकर मास्टर्स डिग्री रखने वाले युवा हिस्सा ले सकते हैं रोजगार मेले में 10 हज़ार से 40 हजार रुपये तक का मासिक वेतन वाली नौकरी के लिए लोगों को इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ऑन द स्पॉट जॉइनिंग लेटर मिलेगा इसमें विभिन्न विषयों के पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी शिक्षक, क्लर्क, असिस्टेंट प्रोफेसर, हेल्पर, क्लर्क, स्वीपर, सीएनसी मशीन ऑपरेटर, क्वालिटी इंचार्ज, जूनियर फिटर, जूनियर इलेक्ट्रीशियन, केमिस्ट, मोबिलाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, सॉफ्ट स्किल ट्रेनर, सीसीटीवी ट्रेनर, फीमेल वार्डन, प्रोडक्शन ट्रेनी समेत विभिन्न पदों के लिए नौकरी ऑफर किए जाएंगे

निबंधित होना अनिवार्य, 75% स्थानीयता का लाभ
जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो पहले से झारखंड के किसी भी नियोजनालय में निबंधित नहीं हैं, उन्हें जिला नियोजनालय कोडरमा में अथवा झारखंड नियोजनालय की वेबसाइट पर जाकर अपना निबंधन करते हुए रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं इस दौरान उन्हें अपने सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उसकी एक छाया प्रति, बायोडाटा की दो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ इंटरव्यू हेतु मौजूद होना होगा आगे कहा कि झारखंड राज्य के प्राइवेट सेक्टर में 75 फीसदी क्षेत्रीय नियोजन नीति का फायदा प्राप्त करने के लिए आवेदक को क्षेत्रीय आवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा

1200 से अधिक पदों पर बहाली
रोजगार मेला में ग्रिज़ली विद्यालय में प्राइमरी एवं पीजीटी शिक्षक के 5 पदों के लिए, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीन लिमिटेड रांची के द्वारा ट्रेनी केंद्र मैनेजर के 30 पद, टेबिया इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड में जूनियर टेक्नीशियन के 100 पद, शिवम ऑटो टेक लिमिटेड में जूनियर टेक्नीशियन के 100 पद, टीएमएल सनद गुजरात में प्रोडक्शन ट्रेनी के 200 पद, मसू बेकर्स हरियाणा में प्रोडक्शन ट्रेनी 150 पद, हिंदुस्तान सीट्स हरियाणा प्रोडक्शन ट्रेनी 150 पद, आईएम गियर चेन्नई असिस्टेंट टेक्नीशियन 40 पद, मदर्सन आटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड सीएनसी मशीन ऑपरेटर 100 पद, क्वालिटी इंचार्ज 100 पद  समेत विभिन्न पदों के लिए 1200 से अधिक लोगों की बहाली ले जाएगी

Back to top button