झारखण्ड

JPSC Prelims: एडमिट कार्ड हुए जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

JPSC Prelims Admit Card 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने कंबाइंड कॉम्पिटेटिव प्रीलिम्स एग्जामिनेशन (JPSC CCE Prelims 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जा सकते हैं.

Newsexpress24. Com jpsc prelims 17 jpsc prelims admit card 2024 out

WhatsApp Group Join Now

JPSC Prelims admit card 2024- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
इस दिन होगी परीक्षा

जेपीएससी सीसीई प्रीलिम्स 2024 का आयोजन 17 मार्च को दो शिफ्ट में किया जाएगा. पहली शिफ्ट , जनरल स्टडीज पेपर 1 परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. जरनल स्टडीज पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जानी है.

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बोला है, यदि  किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई  कठिनाई होती है या एडमिट कार्ड में कोई गलती होती है, तो वह 16 मार्च शाम 5 बजे तक नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

ये है नंबर

– 919431301419

– 919431301636

– 918956622450

आपको बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से  342 पद भरे जाने हैं. ये पद इस प्रकार हैं

उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207 पद
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35 पद
राज्य कर पदाधिकारी – 56 पद
कारा अधीक्षक – 2 पद
झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10 पद
जिला समादेष्टा – 1 पद
सहायक निबंधक – 8 पद
श्रम अधीक्षक – 14 पद
प्रोबेशन पदाधिकारी- 6 पद
उत्पाद निरीक्षक – 3 पद

बता दें, झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी की डिटेल्स पहले ही जारी कर दी थी. जिसके लिए लिंक आप नीचे देख सकते हैं.

एग्जाम सिटी डायरेक्ट लिंक

परीक्षा के दिन इन चीजों को लेकर जाना होगा.

– परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड को लेकर जाना जरूरी है. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

–  परीक्षा में सिर्फ़ नीले और काले बॉलपॉइंट पेन  देने की अनुमति दी गई है.

– मोबाइल टेलीफोन और अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और हाथ की डिजिटल वॉच, कैलकुलेटर, कागज, खाने की वस्तुएं जैसे सामान परीक्षा केंद्र में नहीं लाने होंगे.

– इसी के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा प्रारम्भ होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की राय दी जाती है.

Back to top button