झारखण्ड

जाने CTET Result 2023 चेक करने के स्टेप

नई दिल्ली. CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अगस्त में आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा या CTET 2023 के रिज़ल्ट घोषित कर दिए हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अब ctet.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. सीटीईटी परिणाम चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ वर्थ की जरूरी होगी.

Newsexpress24. Com ctet 29 download 2023 09 15t125138. 355

WhatsApp Group Join Now

बता दें कि इस बार सीबीएसई ने सीटीईटी का कट-ऑफ मार्क्स 60 प्रतिशत तय किया है. हालांकि, विद्यालय प्रबंधन को एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को रियायतें देने की अनुमति दी गई है. परिणाम की घोषणा से पहले, सीबीएसई ने सभी पेपरों की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की थी. जिसके बाद सीटीईटी परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया गया है.

CTET Result 2023 चेक करने के स्टेप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें.
  • यहां होम पेज पर परिणाम डाउनलोड लिंक खोलें.
  • अपनी लॉगइन डिटेल दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर सीबीएसई सीटीईटी परिणाम दिखाई देगा.
  • इसे चेक करके डाउनलोड कर लें.
  • भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट कर लें.

29 लाख उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
बता दें कि CTET 2023 परीक्षा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को किया गया था. इस बार परीक्षा के लिए 29 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 के लिए) के लिए 15,01,719 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था वहीं पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 के लिए) के लिए 14,02,184 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था. हालांकि परीक्षा के लिए करीब 80 प्रतिशत मौजूद रहे जबकि 20 फीसदी अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल नहीं हुए.

Back to top button