झारखण्ड

झारखंड विधानसभा : 25 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों का नाम लगभग फाइनल

रांची झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है झारखंड में इस बार 2 चरणों में चुनाव होंगे पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को होगा वहीं दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी वहीं चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ झारखंड में भिन्न-भिन्न सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की चर्चा भी तेज हो गयी है इसी बीच भाजपा खेमे से जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार बीजेपी आज अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है

Bjp flag new 325 051414125918

WhatsApp Group Join Now

दरअसल एनडीए के अंदर भाजपा 66 से 69 सीटों चुनाव लड़ सकती है आजसू को 9 से 11 सीट, जदयू को 2 सीट और लोजपा रामविलास को गठबंधन के अनुसार 1 सीट मिल सकती है वहीं इसी बीच झारखंड चुनाव से जुड़ी बड़ी समाचार सामने आ रही है सूत्रों के अनुसार  झारखंड चुनाव के लिए बीजेपी आज अपनी सूची जारी कर सकती है हालांकि इस बीच 25 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों का नाम लगभग फाइनल होने की बात सामने आ रही है

संभावित उम्मीदवारों की सूची

जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर

मधुपुर से गंगानारायण सिंह

महगामा से अशोक भगत

सिसई से पूर्व आईपीसी अरुण उरांव

पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा

बेरमो से रविन्द्र पांडे

खिजरी से रामकुमार पाहन

बोकारो से विरंची नारायण

दुमका से सुनील सोरेन

चंदन कियारी से अमर कुमार बाउरी

राजमहल से अनंत ओझा

महेशपुर से नवनीत हेंब्रम

देवघर से नारायण दास

सारठ से रणधीर सिंह

हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद

गोड्डा से अमित मंडल

कोडरमा से नीरा यादव

बरही से मनोज यादव

गिरिडीह से निर्भय शाहबादी

निरसा से अपर्णा सेन गुप्ता

गुमला से सुदर्शन भगत

राजधनवार से बाबूलाल मरांडी

सरायकेला से चंपाई सोरेन

जमुआ से मंजू देवी

गांडेय से मुनिया देवी

धनबाद से राज सिन्हा

झरिया से रागनी सिंह

घाटशिला से बाबूलाल सोरेन (चंपाई सोरेन के पुत्र)

खरसावां से सोना राम बोदरा के नाम पर विचार

चाईबासा से गीता बालमुचू

मनोहरपुर से मनोज कोड़ा

जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा

पलामू से आलोक चौरसिया का नाम

Back to top button