झारखण्ड
झारखंड में डिरेल मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 3 की मौत
झारखंड के जमशेदपुर में पहले से डिरेल मालगाड़ी से टकराकर मंगलवार सुबह 3.43 बजे मुंबई-हावड़ा मेल (12810) की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं. इस हादसे में अबतक 3 लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हैं. दुर्घटना राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ है. घायलों को चक्रधरपुर स्थित रेलवे हॉस्पिटल लाया जा गया है. मौके पर रेलवे अधिकारी, मेडिकल टीम, पुलिस और अन्य अधिकारी उपस्थित हैं

WhatsApp Group
Join Now

