झारखण्ड

कोहरे से रेल परिचालन प्रभावित, यात्रियों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

कोडरमा कोडरमा में कोहरे के असर से जहां एक तरफ आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है वहीं रेल परिचालन पर भी इसका असर दिख रहा है ट्रेन परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को कड़ाके की ठंड में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कोडरमा होकर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे महानगरों की तरफ जाने वाली अप और डाउन लाइन की लगभग आधे दर्जन ट्रेन 8 से 10 घंटे विलंब से चल रही है

Untitled design 43 1 v jpg 1280x720 4g

WhatsApp Group Join Now

ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान
कोडरमा स्टेशन पर लोकल 18 से विशेष वार्ता के दौरान यात्री सत्यम कुमार ने कहा कि उन्हें बोकारो जाना है ट्रेन पकड़ने के लिए 70 किमी दूर सतगावां से 3 घंटे का यात्रा कर पहुंचे हैं रांची जाने वाली जनशताब्दी पकड़नी है सुबह 9:15 पहुंचने वाली ट्रेन 5 घंटे से अधिक लेट है वहीं, स्त्री यात्री अर्चना शुक्ला ने कहा कि उन्हें जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस से कोलकाता जाना है कोडरमा स्टेशन पहुंचने पर जानकारी मिली कि ट्रेन करीब 3:30 घंटे विलंब से चल रही है आगे कहा कि वे बेटी को हॉस्टल पहचाने जा रही हैं अब देर से ट्रेन पहुंचने पर उन्हें अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ेगा

कोहरे के कारण विलंब हैं ये ट्रेनें
कोडरमा रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र के संचालक कुलदीप कुमार ने कहा कि वैसे तो कोहरे की वजह से कई ट्रेनें लेट हैं, पर जो मुख्य ट्रेनें लेट हैं, उनमें गाड़ी संख्या 12365 पटना-रांची जन सताब्दी एक्सप्रेस (5:30 घंटे विलंब), गाड़ी संख्या 22812 नयी दिल्ली-भुनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (10 घंटे विलंब), गाड़ी संख्या 12382 नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (1 घंटे विलंब), गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (8 घंटे विलंब), गाड़ी संख्या 12321 हावड़ा- मुम्बई एक्सप्रेस (4 घंटे विलंब) शामिल हैं उन्होंने कहा कि वैसे कोहरा बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में कई अन्य ट्रेन के भी विलंब होने की आसार है

Back to top button