झारखण्ड

करवा चौथ के लिए यहां शॉपिंग करना रहेगा बेस्ट

 

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर दीपावली पर एक से बढ़कर एक मेले लगते हैं ऐसे में करवा चौथ को देखते हुए यहां एक ही एक छत के नीचे महिलाएं शॉपिंग कर सकती हैं यह मेला 6, 7, 8 तारीख यानी 3 दिनों के लिए लग रहा है जहां पर घरेलू स्त्रियों द्वारा बनाया गया डेकोरेटिव आइटम्स, परिधान , कॉस्मेटिक और कई सारे एक्सक्लूसिव चीजों का स्टॉल लगाया जाएगा

Download 2025 10 06t102049. 940

WhatsApp Group Join Now

इस मेले की खास बात यह है कि आपको घरेलू स्त्रियों द्वारा बनाई गई बिल्कुल एक्सक्लूसिव आइटम देखने को मिलेगा जो बाजार में वैसा दूसरा देखने को नहीं मिलता है खासतौर पर फ्लेवरेट कैंडल्स, बिस्किट कैंडल, जलपरी कैंडल इस तरह की यूनिक आइटम्स यहां पर देखने को मिलेंगे जो पूरी तरह हाथ से बने हुए होते हैं

करवा चौथ के लिए यहां करें शॉपिंग

यहां पर आप करवा चौथ के लिए भी शॉपिंग कर सकते हैं खासतौर पर रेड साड़ियों के एक्सक्लूसिव कलेक्शन, लहरिया से लेकर सितारा और शिमर साड़ी इस बार आकर्षण केंद्र रहने वाला है पंजाबी सूट, पंजाबी शर्रारा, करवा चौथ स्पेशल साड़ी इस तरह के कपड़े यहां पर देखने को मिलेंगे इसके अतिरिक्त चूड़ियों के बहुत बढ़िया कलेक्शन भी है

वहीं, यदि आप बच्चों को लेकर आते हैं, तो बच्चों के लिए खासतौर पर सूजी पास्ता आने वाला है पास्ता खाने वाले शौकीनों के लिए यहां पर आप आटा और सूजी पास्ता इन सब की शॉपिंग कर सकते हैं आपको यहां पर डिजाइनर दिए और होम डेकर मिलेंगे इसके अतिरिक्त रागी और मिलेट्स के एक से बढ़कर एक बिस्किट्स, पूरी तरह हैंडमेड मौजूद रहेंगे

जानें कहां आना होगा

इसके लिए आपको रांची के अग्रसेन भवन आना होगा यहां पर यह मेला सुबह के 11:00 बजे से लग जाएगा जो रात के 8:00 बजे तक आप आराम से शॉपिंग कर पाएंगे यहां पर एंट्री फीस ₹10 है पार्किंग की भी प्रबंध है और खाने पीने को लेकर भी डोसा, पाव भाजी और गोलगप्पे यह सारी चीजें भी देखने और खाने के मिलेंगे

 

 

Back to top button