झारखण्ड

इस बार रांची यूनिवर्सिटी को मिला B++ ग्रेड

रांची: हर 5 वर्ष में नैक (NAAC) द्वारा कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों को ग्रेडिंग दी जाती है इस बार रांची यूनिवर्सिटी को B++ ग्रेड मिला, जिससे विद्यार्थी निराश हैं उन्हें आशा थी कि इस बार A+ ग्रेड आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ विद्यार्थियों ने कहा कि आखिर किन कारणों से यूनिवर्सिटी पिछड़ गई

Download 2025 02 14t174504. 940

WhatsApp Group Join Now

प्रोफेसर की कमी और धीमी प्रक्रिया बनी बड़ी वजह
मनीषा (बॉटनी डिपार्टमेंट) – “जब नैक की टीम आई थी, तो हमसे मिली थी, बात भी अच्छी हुई थी हमें पूरा भरोसा था कि A+ ग्रेड मिलेगा लेकिन शायद एक बड़ी वजह यह है कि अच्छे प्रोफेसर लगातार यूनिवर्सिटी छोड़कर जा रहे हैं और नए प्रोफेसर बार-बार बदल रहे हैं इससे पढ़ाई की क्वालिटी प्रभावित हो रही है

सुकेश – “यहां का पेपर वर्क बहुत धीमा है किसी भी काम के लिए 2-3 दिन चक्कर काटने पड़ते हैं डिजिटल जमाने में भी हमें ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे पढ़ाई भी प्रभावित होती है

प्रीतम – “यहां एग्जाम तो टाइम पर होते हैं, लेकिन परिणाम कब आएगा कोई नहीं जानता कई बार पेपर लीक हो जाता है, कभी गलत क्वेश्चन पेपर आ जाता है प्रशासन को अधिक सावधान होने की आवश्यकता है

स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार जरूरी
प्रीति – “यहां कर्मचारियों और प्रोफेसरों की भारी कमी है, उनकी भर्ती होनी चाहिए इसके अतिरिक्त इन्फ्रास्ट्रक्चर भी कमजोर है वॉशरूम गंदे रहते हैं और कभी-कभी पानी की किल्लत भी हो जाती है पढ़ाई के साथ-साथ सुविधाओं में सुधार महत्वपूर्ण है

 

Back to top button