लेटेस्ट न्यूज़

एसएससी एमटीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एडमिट कार्ड में कोई समस्या होने पर क्या करें…

SSC MTS Admit Card 2023 Released: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड 2023 जारी किये हैं. उम्मीदवार अपना एसएससी एमटीएस टियर 1 एडमिट कार्ड 2023 एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. एसएससी एमटीएस हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जानकारी होनी चाहिए I

Newsexpress24. Com images 8 1

WhatsApp Group Join Now

01 से 14  सितंबर 2023 तक आयोजित होने वाली एसएससी एमटीएस 2023 टियर 1 परीक्षा के लिए सभी क्षेत्रों के लिए एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2023 जारी किए जाएंगे. इस वर्ष एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा के माध्यम से 1558 रिक्तियां भरी जानी हैं. एसएससी एमटीएस 2023 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र गवर्नमेंट के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों में सामान्य केंद्रीय सेवा समूह ‘सी’ गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्रालयी पदों के लिए भर्ती किया जाएगा.

SSC MTS Admit Card 2023: Download Link

एसएससी क्षेत्रीय वेबसाइट (SSC Regional website link)  राज्य / केंद्रशाषित प्रदेश  डाउनलोड लिंक
एसएससी मध्य क्षेत्र (SSC CHSL CR Admit Card) यूपी, बिहार   यहां क्लिक करें 
एसएससी उत्तर पूर्वी क्षेत्र (SSC CHSL NER Admit card) अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा यहां क्लिक करें 
एसएससी पश्चिमी क्षेत्र ( SSC CHSL WR Admit Card) गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गुजरात और महाराष्ट्र यहां क्लिक करें 
एसएससी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र (SSC CHSL NWR Admit Card) चंडीगढ़, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब यहां क्लिक करें 
एसएससी केरल कर्नाटक क्षेत्र (SSC CHSL KKR Admit Card) लक्षद्वीप, कर्नाटक और केरल यहां क्लिक करें 
एसएससी उत्तरी क्षेत्र (SSC CHSL NR Admit Card) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड यहां क्लिक करें 
एसएससी पूर्वी क्षेत्र (SSC CHSL ER Admit Card) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल यहां क्लिक करें 
एसएससी मध्य प्रदेश क्षेत्र ( SSC  CHSL MPR Admit Card) छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश यहां क्लिक करें 
एसएससी दक्षिणी क्षेत्र (SSC CHSL SR Admit Card)  आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना  यहां क्लिक करें 

कैसे डाउनलोड करें एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: 

स्टेप-1: एसएससी की अधिकारी वेबसाइट ssc.nic.in पर या ऊपर दिए गए डायरेक्ट रीजनल वेबसाइट के लिंक पर जायें

स्टेप-2: एडमिट कार्ड पर क्लिक करें 

स्टेप-3: एसएससी एमटीएस और हवलदार टियर 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें 

स्टेप-4: मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें

स्टेप-5: सबमिट बटन पर क्लिक करें 

स्टेप-6: अब स्क्रीन पर आपके सामने एडमिट कार्ड ओपन होगा उसकी सारी डिटेल्स को चेक करें  

स्टेप-7: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें 

SSC MTS 2023 एडमिट कार्ड में कोई परेशानी होने पर क्या करें?

यदि उम्मीदवारों को एसएससी एमटीएस और हवलदार टियर 1 परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी या परेशानी मिलती है, तो उन्हें नीचे दिए गए पते पर इसकी सूचना देनी चाहिए और इसे ठीक करवाना चाहिए –

कर्मचारी चयन आयोग

ब्लॉक नंबर-12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स,

लोधी रोड, नयी दिल्ली -110003

एसएससी एमटीएस और हवलदार टियर 1 परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी को दूर करने के लिए उम्मीदवार अपनी क्षेत्रवार वेबसाइट पर भी संपर्क कर सकते हैं. क्षेत्रवार एसएससी ऑफिसरों की सूची नीचे दी गई है.

SSC Admit Card 2023 में कौन सी जानकारियां दी गई होंगी?     

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • श्रेणी 
  • रोल नंबर
  • टिकट संख्या
  • उम्मीदवारों की तस्वीर और हस्ताक्षर
  • मां का नाम
  • जन्म की तारीख
  • जेंडर 
  • पासवर्ड
  • प्रवेश बंद होने का समय
  • परीक्षा की अवधि
  • एसएससी सीएचएसएल परीक्षा केंद्र 2023 पता
  • एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि
  • उपस्थिति का समय

Back to top button