चूरू में सदर पुलिस ने दो युवकों के पास से चार सौ ग्राम अफीम की जब्त
Churu News: चूरू में, सदर पुलिस ने दो युवकों के पास से चार सौ ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद दो तस्करों को अरैस्ट किया है और उनकी कार भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई को एनएच 52 पर शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान किया गया था।
सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने कहा कि, लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने एनएच 52 पर नाकाबंदी लगाई थी। उस समय एक हरियाणा नंबर की कार ने नाकाबंदी को देखकर वापस लौटने का कोशिश किया, जिस पर पुलिस ने कार को रोक लिया। पुलिस को देखकर कार में सवार ड्राइवर और खलासी घबरा गये थे। दोनों पर संदेह होने के कारण पुलिस उन्हें अरैस्ट कर लिया।
गिरफ्तार के बाद प्राथमिक पूछताछ में दोनों तस्करों ने कहा कि, वे खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने गए थे और वापिस अपने गांव लीलस सिवानी भिवानी जा रहे है। उनकी बातों पर विश्वास न करते हुए नाकेबंदी कर रही टीम ने उनकी कार की तलाशी ली। जिसमें ड्राइवर सीट पर पीछे एक पैकेट में चार सौ ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने अफीम को जप्तकर दोनों को अरैस्ट किया। | आगे की पूछताछ करने पर दोनों की पहचना सामने आई | एक ने अपना नाम संदीप कुमार तो दूसरे ने सपरेश बिश्नोई बताया। आगे पूछताछ में उन्होंने कहा कि वह खाटू श्याम के एक होटल से इसकी डिलीवरी ली थी और हरियाणा में स्मग्लिंग करने के लिए ले जा रहे थे।
मामले की जांच कर रहें रतननगर थानाधिकारी जयप्रकाश ने कहा कि, इस कार्रवाई में सदर पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल नवीन कुमार सांगवान, सरजीत सिंह, और लोकेश की जरूरी किरदार रही। कार्रवाई करने वाली टीम में सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, कांस्टेबल नवीन कुमार, सरजीत सिंह शेखावत, राकेश कुमार, लोकेश कुमार और राजेंद्र कुमार भी शामिल थे।

