दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी दस्तक
Weather : दिल्ली-NCR में चिलचिलाती गर्मी के बीच लोगों को आज थोड़ी राहत मिली है। अचानक मौसम ने करवट बदल ली है, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश ने दस्तक दी है। दोपहर से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे। शाम होने तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में तूफान के साथ बारिश प्रारम्भ हुई। इस दौरान आसमान में बिजली भी कड़क रही थी। 
मौसम विभाग ( IMD ) ने आज से अगले तीन दिनों तक सुहावनें मौसम की आसार जताई है। साथ ही IMD ने कहा कि पूरी दिल्ली और NCR के आसपास के इलाकों में मामूली से मध्यम तीव्रता की बारिश और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
इन इलाकों में बारिश की संभावना
एक रिपोर्ट के मुताबिक नारनौल (हरियाणा) कांधला (UP) खैरथल, कोटपूतली, अलवर, नगर, लक्ष्मणगढ़ (राजस्थान) और नरवाना, बरवाला, आदमपुर, हिसार, हांसी, सिवानी, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली के आसपास के इलाकों में मामूली से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी और 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
IMD ने जारी किया था यलो अलर्ट
बताया जा रहा है, कि मौसम विभाग IMD ने आज यानी (13 अप्रैल ) और कल के लिए पहले ही यलो अलर्ट घोषित किया हुआ था। मामूली बारिश और आंधी का संभावना व्यक्त किया था। बता दें, कि दिल्ली में आज सुबह मिनिमम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है।
UP के इन जिलों में चलेगी तेज हवा
IMD के मुताबिक अगले तीन दिनों में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, इटावा, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़,बागपत, हापुड़, बदायूं, हाथरस, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, और संभल के आसपास के क्षेत्र में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?
बताया जा रहा है, कि 18 अप्रैल तक बादल छाए रहने और दिन में तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान में किसानों को पकी फसलों, फल-सब्जियों की कटाई करने और कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने या खेतों में कटी हुई फसल को तिरपाल की चादर से ढकने का सुझाव दिया है। साथ ही जम्मू और कश्मीर के किसानों को जल जमाव से बचने के लिए फसल के खेतों और पानी निकालने के लिए जरुरी प्रबंध करने की भी राय दी है।

