कोटा में लैंडस्लाइड होने से रोका गया 9 ट्रेनों को…
जयपुर. जयपुर में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने राजधानी की रफ्तार थाम दी. दो घंटे की तेज बरसात ने शहर के पॉश इलाकों को पानी में डुबो दिया. तेज हवा और बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही.

कोटा के दरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार तड़के लैंडस्लाइड होने से कोटा-मुंबई रेल ट्रैक पर 9 ट्रेनों को रोकना पड़ा. ट्रेनों को रावठा, अलनिया मोड़क और रामगंज मंडी जैसे नजदीकी स्टेशनों पर खड़ा किया गया. प्रभावित ट्रेनों में गरीब रथ (12909), बांद्रा-जयपुर सुपरफास्ट (12979), बांद्रा-सूबेदारगंज स्पेशल (04126), मन्नारगुडी-भगत कोठी (22674), मुंबई-दुरंतो (22210), गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस (15636), नयी दिल्ली-डॉ। अंबेडकर सुपरफास्ट (20156), स्वर्ण मंदिर मेल (12903) और मुंबई-जयपुर (12955) शामिल हैं.
हाइवे पर जलभराव
कोटा-झालावाड़ नेशनल हाइवे पर दरा नाल के पास पानी भर जाने से ट्रैफिक अवरुद्ध रहा. वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा.
अन्य जिलों में हालात
दौसा में तेज बारिश के दौरान पुलिस वैन ट्रक से भिड़ गई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. बांदीकुई (दौसा) और सीकर के फतेहपुर क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ. बीकानेर में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही.
विधानसभा सत्र भी प्रभावित
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र भी बारिश की मार से अछूता नहीं रहा. मंत्री और विधायक भारी बारिश के बीच सदन पहुंचे.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर, दतिया, सीधी, पुरी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक्टिव है. इसके अतिरिक्त एक अन्य ट्रफ पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान से गुजर रही है. बंगाल की खाड़ी पर बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण 7 सितंबर तक राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की आसार है.
<!–
–>
<!–
–>
<!– और पढ़े…–>


–>