लेटेस्ट न्यूज़

मैक्सिको की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में एक समारोह का हुआ आयोजन

Mexico Independence Day : लैटिन अमेरिकी राष्ट्र मैक्सिको ने शनिवार 16 सितंबर को अपना 213 स्वतंत्रता दिवस मनाया इस मौके पर दिल्ली के ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित स्मारक कुतुबमीनार पर मैक्सिको के नेशनल कलर्स और नेशनल फ्लेग को प्रदर्शित किया गया इस मौके पर कुतुबमीनार हरे, सफेद और लाल रंग में रंगा हुआ नजर आयाNewsexpress24. Com download 2023 09 17t130457. 130

WhatsApp Group Join Now

दरअसल हिंदुस्तान और मैक्सिको की दोस्ती बहुत पुरानी है मैक्सिको की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदुस्तान में उपस्थित मैक्सिकन राजदूत फेडेरिको सालास ने की

भारत में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर मैक्सिको के राजदूत काफी उत्साहित नजर आए उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर पोस्ट कर बोला कि 13वीं शताब्दी में बना और यूनेस्को विश्व धरोहर शामिल प्रतिष्ठित कुतुब मीनार को हमारी आजादी के 213 वर्ष पूरे होने के मौके पर मेक्सिको के राष्ट्रीय रंगों में रोशन किया गया था उन्होंने इसे गर्व पूर्ण क्षण बताते हुए भारत-मेक्सिको के मजबूत दोस्ती का संकेत बताया

वहीं इससे पहले मैक्सिको के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मैक्सिकन गवर्नमेंट को बधाईयाँ संदेश दिया अपने संदेश में उन्होंने बोला कि हम विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता है

 

Back to top button