लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में चार दिसंबर से होगी अग्निवीरों की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

इंडियन आर्मी 4 दिसंबर से अग्निवीर भर्ती शुरु करने जा रही है आगरा में 13 दिन तक यह भर्ती चलेगी अग्निवीर की भर्ती पर खुफिया एजेंसियों की नजर है फर्जी डॉक्यूमेंट्स से सेंधमारी करने वाले अभ्यर्थियों और दलालों के मंसूबे सफल न हो इसकी तैयारी कर ली गई है पिछली भर्ती में खुफिया एजेंसी द्वारा करीब 100 से अधिक अभ्यर्थी पकड़े गए थे जिनके पास फर्जी डॉक्यूमेंट्स मिले थे 120 से अधिक ऐसे अभ्यर्थी थे जो स्टेरॉयड का प्रयोग किए हुए थे ऐसे में खुफिया एजेंसियां अभी से ही अलर्ट मोड पर है साथ ही पुलिस भी अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर चुकी है जिससे कि सेना भर्ती में किसी भी तरह के फर्जीवाडे की स्तिथि ना पैदा होआगरा के सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 दिसंबर से 16 दिसंबर तक करीब 12 जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ होगी इस भर्ती प्रक्रिया में 40000 से अधिक युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए पंजीकरण कराए थे लिखित परीक्षा के बाद करीब 13000 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चुना गया है और इसके लिए उनके प्रवेश पत्र बांटने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो गई है

Newsexpress24. Com agniveer bharti images 2

WhatsApp Group Join Now
02

व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित

भारतीय सेना की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकते हैं वहीं सेना के लोग भर्ती की तैयारी को लेकर स्टेडियम में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं सेना के उच्च अधिकारी भी भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता से करने के लिए प्रतिबद्ध हैं एक उच्च अधिकारी जल्द व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आगरा आ सकते हैं वहीं जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने सभी व्यवस्थाओं के लिए भिन्न-भिन्न नोडल अधिकारी नामित किए हैं

पहले सभी जिलों के ट्रेड्समैन तकनीकी – क्लर्क के पद पर बहाली होगी

आगरा में प्रारम्भ होने वाली अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में 4 से 6 दिसंबर तक सभी जिलों के ट्रेड्समैन तकनीकी और क्लर्क के पद के अभ्यर्थी शामिल होंगे 6 दिसंबर को ललितपुर जिले के सामान्य ड्यूटी अभ्यर्थी शामिल होंगे इसके बाद 7 दिसंबर को कासगंज और अलीगढ़ जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी शामिल होंगे 8 दिसंबर को एटा, मैनपुरी के जनरल ड्यूटी अभ्यर्थियों का नंबर आएगा 9 दिसंबर को मथुरा और फिरोजाबाद के जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी शामिल होंगे 10 दिसंबर को मथुरा के अभ्यर्थियों का नंबर आएगा 11 दिसंबर को आगरा और जालौन के जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी शामिल होंगे 12 दिसंबर को आगरा और झांसी के जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी शामिल होंगे 13 दिसंबर को हाथरस और इटावा के जनरल ड्यूटी अभ्यर्थी शामिल होंगे और 14 से 16 दिसंबर तक अभ्यर्थियों का मेडिकल और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा

 

Back to top button