लेटेस्ट न्यूज़

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन करने जा रहा है एक नवाचार

 

चित्तौडगढ . इस साल हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन एक नवाचार करने जा रहा है और कोशिश करेगा कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्लास्टिक का प्रयोग नही करे. यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित समिति कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही.

Newsexpress24. Com download 2023 09 06t211317. 376

WhatsApp Group Join Now

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर पीयूष सामरिया ने कहा कि जो पुरुष 18 साल के आस पास है वो भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए एडवांस फार्म भर सकते है. उन्होने कहा कि जिन मतदाताओं के एपिक कार्ड नही मिला हो वे बीएलओ से संपर्क कर सकते है. उन्होने कहा कि नये मतदाताओं के लिए 9 और 10 सितम्बर को विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे. मतदाता सूची को लेकर किसी तरह की विरोध को 19 सितम्बर तक दर्ज कराया जा सकेगा तथा इनका निस्तारण 28 सितम्बर तक कर दिया जायेगा. उन्होने बोला कि फार्म संख्या 6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुडवाया जा सकेगा तथा फार्म संख्या 7 के माध्यम से नाम हटवाया जा सकता है. इसके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग के एप्प गरूडा के साथ ही विभागीय पोर्टल एव बीएलओ के माध्यम से भी नाम जुडवा एवं हटवा सकते है.
जिला निर्वाचन अधिकारी सामरिया ने कहा कि जिला निर्वाचन की ओर से इस बार नवाचार करते हुए कोशिश किया जायेगा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह के प्लास्टिक का प्रयोग नही किया जायेगा तथा यह चुनाव ग्रीन इलेक्शन हो. अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक गोयल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 9 और 10 सितम्बर को सभी बीएलओ अपने बूथ पर मिलेंगे. उन्होने कहा कि 4 अक्टूबर को आखिरी मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा. गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक प्राप्त डेटा के मुताबिक जिले में 13 लाख 53 हजार मतदाता है जबकि साल 2018 में 12 लाख 87 हजार 790 मतदाता थे.

 

Back to top button