हम आपको बता रहे हैं शहर में आज कहां-क्या हो रहा है. यहां हर वह जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी. संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट्स से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट आपको मिलेगा.

| सुविधाएं, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं |
इन इलाकों में बिजली कटौती
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रीमियम आर्चेड, रॉयल होम्स एवं आसपास के इलाके.
इन ट्रेनों की अवधि में किया विस्तार
- 09321 डाक्टर अंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस की सेवा 30 नवंबर तक बढ़ाई गई है.
- 09322 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा- डाक्टर अंबेडकर नगर एक्सप्रेस की सेवा 1 दिसंबर तक बढ़ाई गई है.
- 09493 अहमदाबाद-पटना (साप्ताहिक) की सेवा 25 अगस्त तक बढ़ाई गई है.
- 09494 पटना-अहमदाबाद (साप्ताहिक) की सेवा 27 अगस्त तक बढ़ाई गई है. पढ़ें पूरी खबर
हमीदिया हॉस्पिटल में नयी व्यवस्था
- हमीदिया हॉस्पिटल में अब रोगी 500 मीटर का चक्कर काटने से बचेंगे.
- ब्लॉक वन में पेन क्लिनिक, पीएसी क्लिनिक, अस्थिरोग विभाग, काॅर्डियोलॉजी, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, मनोरोग समेत अन्य विभागों की ओपीडी शिफ्ट हो गई है. पढ़ें पूरी खबर
|
| आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा |
7 दिवसीय प्रदर्शनी
- डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर पुरातत्व अध्ययन संस्थान की और से अस्त्र-शस्त्र पर आधारित 7 दिवसीय प्रदर्शनी इन दिनों राज्य संग्रहालय में आयोजित की जा रही है.
- यह प्रदर्शनी 5 जुलाई तक दोपहर 3 बजे से लोग देख सकते हैं.
10वां रंग त्रिवेणी नाट्स उत्सव आज से
- शहीद भवन में हर रोज शाम 7 बजे से प्रारम्भ होगा नाट्य.
- आज ‘बिन धरनी घर का भूत का डेरा’ नाटक होगा. एंट्री नि:शुल्क है.
|
| कैंपस |
एम्स में 10 अगस्त को इंटरव्यू
- ऑल इण्डिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) ने हाल में मेडिकल फिजिसिस्ट की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था.
- यह नियुक्ति संविदा आधारित है. इस पद के लिए साक्षात्कार 30 जुलाई को आयोजित होना थे.
- एम्स ने यह तारीख आगे बढ़ा दी है. अब साक्षात्कार 10 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे.
मैनिट
- भोपाल मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में ऑड सेमेस्टर में अंक सुधार और मूल्यांकन के लिए आवेदन प्रारम्भ हो गए हैं.
- छात्र इसके लिए 9 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे. लेट फीस के साथ आवेदन 16 अगस्त तक होगी.
- सप्लीमेंट्री फार्म भी 3 से 7 अक्टूबर तक भरे जाएंगे. यह प्रबंध सभी ऑड सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए रहेगी.
12वीं पास करने वाले विद्यार्थी ध्यान दें
- मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग नयी दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल के माध्यम से महाविद्यालीय एवं यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को वितरित की जाने वाली सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटीज स्टूडेंट की नवीन छात्रवृत्ति के लिए औनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- आवेदन प्रक्रिया आज, 30 जुलाई से प्रारम्भ हो रही है. आखिरी तिथि 31 अगस्त है. पढ़ें पूरी खबर
|