लेटेस्ट न्यूज़

8 सितंबर को जयपुर में बड़ा धरना प्रदर्शन

Rajasthan News: सीकर में फार्मासिस्ट का धरना, प्रदेश स्तर पर बन रहा बड़ा प्लानधरने पर आज आज श्री कल्याण अस्पताल,पिपराली ब्लॉक और औषधि भंडार के फार्मासिस्ट कर्मियों ने वेतन भत्ते और अन्य वेतन विसंगतियां दूर करने सहित अपनी 7 सूत्री मांगों को लेकर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक गेट मीटिंग का आयोजन किया इसके बाद सुबह 10 बजे से क्रमिक धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया जो शाम 4 बजे तक चलेगाNewsexpress24. Com download 2023 09 07t164433. 497

WhatsApp Group Join Now

पिपराली ब्लॉक के फार्मासिस्ट सुरेश भार्गव ने कहा कि वेतन विसंगतियां दूर करने,वेतन भत्ते देने,नए फार्मासिस्ट कॉलेज खोलने एवं नए फार्मासिस्टों की भर्ती और पदोन्नति करने सहित मांगों को लेकर पिछले 11 सालों से संघर्षरत हैलेकिन गवर्नमेंट हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही हैजिसके चलते फार्मासिस्टों की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है

आगामी 8 सितंबर को जयपुर में बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा इसके बाद भी यदि गवर्नमेंट फार्मासिस्टों की मांगे नहीं मानती है, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगाधरना प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्री कल्याण अस्पताल,पिपराली ब्लॉक और औषधि भंडारण के फार्मासिस्ट उपस्थित रहे

फार्मासिस्ट की यह सात सूत्री मांगे

1. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में समकक्ष नर्सिंग संवर्ग के सम्मान विभिन्न प्रकार के भत्ते दिए जाए
2. 11 सालों से लंबित फार्मासिस्ट संवर्ग की वेतन विसंगतियां को दूर कर ग्रेड पे में भी सुधार किया जाए
3. फार्मासिस्ट एवं फार्मासिस्ट ग्रेड फर्स्ट का पद नाम बदलाव किया जाए
4. साल 2021-22 की स्थिति में फार्मासिस्ट ग्रेड फर्स्ट के 817 पदों पर कार्मिकों की पदोन्नति कर पदस्थापन किया जाए
5. सीनियर फार्मेसी ऑफिसर एवं अधीक्षक फार्मासिस्ट के पद को राजपत्रित किया जाए
6. प्रदेश के सभी सरकारी दवा वितरण केंद्रों पर फार्मासिस्ट हेल्पर तथा मशीन विद मैन की नियुक्ति हो
7. ऑफलाइन रिकॉर्ड बंद कर सिर्फ़ औनलाइन रिकॉर्ड संधारण के आदेश जारी किया जाए

 

Back to top button