लेटेस्ट न्यूज़

बीजेपी ने पीएम मोदी सहित अपने तमाम स्टार प्रचारकों को उतारा मैदान में..

Rajasthan Election 2023: मरुधरा के महासमर में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है भाजपा कद्दावर नेता दूसरे दिन भी राजस्थान के रण में चुनावी शतंरज की बिसात बिछाएंगे प्रदेश में शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भाजपा के अनेक नेता चुनावी सभाएं करेंगे अमित शाह तो अजमेर में करीब बीस किलोमीटर लंबा रोड़ शो करेंगेNewsexpress24. Com rajasthan election 2023 bjp download 11zon 2023 11 17t080639. 224

WhatsApp Group Join Now

राजस्थान में भाजपा जबरदस्त ढंग से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है यही कारण है कि भाजपा ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अपने अनेक स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है भाजपा स्टार प्रचारकों की भिन्न भिन्न क्षेत्रों में दो से तीन या चार चुनावी सभाएं करवाई जा रही है भाजपा पूरे चुनावी रण को पूरी तरह कवर कर लेना चाहती है प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नेताओं के भिन्न भिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं कर रहे हैं ताकि प्रदेश की सभी 199 विधानसभा सीटों को कवर किया जा सके

शाह की तीन सभाएं, रोड शो
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज राजस्थान के रण में पहुंचेंगे शाह अजमेर में बीस किलो मीटर लंबा रोड शो करेंगे शाह सुबह साढ़े दस बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे किशनगढ़ से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर हिंडौली पहुंचेंगे इसके बाद दोपहर 11.30 बजे हिंडौली, तथा दोपहर 1.30 बजे विजय नगर और दोपहर 3 बजे नसीराबाद में जनसभाओं को संबोधित करेंगे इसके बाद शाम 4.30 बजे अमित शाह अजमेर में रोड शो करेंगे अजमेर उत्तर और अजमेर दक्षिण विधानसभाओं को कवर करते हुए 20 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला जाएगा

नड्डा तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल भी चुनावी दौरे पर रहेंगे जेपी नड्डा आज ओसियां, पीपाड़ और जैसलमेर में आमसभाएं करेंगे जेपी नड्डा सुबह 10.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, सुबह 11.15 बजे ओसियां, फिर दोपहर 1 बजे पीपाड़ तथा दोपहर 3.15 बजे जैसलमेर में सभा को संबोधित करेंगे शाम 5 बजे जेपी नड्डा जोधपुर में पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक लेंगे | इसके बाद जेपी नड्ढा जोधपुर में ही रात्रि आराम करेंगे

मीडिया से रूबरू होंगे गडकरी
केंद्रीय नितिन गडकरी आज मीडिया से रूबरू होंगे गडकरी की शुक्रवार सुबह 11 बजे भाजपा मीडिया सेंटर में पीसी होगी पीसी के बाद गड़करी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे शाम चार बजे टोडाभीम में जनसभा को संबोधित करेंगे इसके बाद शाम 5.30 बजे टोडाभीम से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दिल्ली पहुंचेंगे

हेमंत बिस्वा सरमा की कल तीन सभाएं
असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा दो दिवसीय प्रवास पर कल राजस्थान आ रहे हैं बिस्वा कल प्लेन से दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट आएंगे जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से सीकर के लिए जाएंगे सीकर से उतरकर दोपहर एक बजे दांतारामगढ़ में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे इयके बाद 2.40 बजे खंडेला तथा शाम 4.30 बजे चौमूं में विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे असम के मुख्यमंत्री बिस्वा का जयपुर ही रात्रि आराम करना प्रस्तावित है

राजे उदयपुर सिरोही दौरे पर कल
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल उदयपुर -सिरोही दौरे पर रहेंगी राजे सुबह 10 बजे बांसवाडा से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से गोगूंदा पहुंचेगी दोपहर एक बजे गोगूंदा और डेढ़ बजे जावल सिरोही में जनसभा करेंगी इसी तरह दोपहर 3.15 बजे रेवदर तथा 4.45 बजे स्वरूपगंज में जनसभा होगी इसके बाद वसुंधरा राजे स्वरूपगंज में ही रात्रि आराम करेंगी

सीपी जोशी चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं- रोड शो
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उदयपुर के चार विधानसभा क्षेत्रों में कल चुनावी दौरा करेंगे जोशी कल सुबह नौ बजे जयपुर एयरपोर्ट पर से रवाना होकर उदयपुर पहुंचेंगे दोपहर 12.15 बजे वल्लभ नगर के वाना में आमसभा, एक बजे कपासन के भोपाल सागर में रोड शो तथा आम सभा, 3.30 बजे मावली के फतेह नगर तथा शाम 6.30 बजे नाथद्वारा के खमनेर में कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके बाद रात आठ बजे उदयपुर एयरपोर्ट से जयपुर रवाना होंगे

Back to top button