लेटेस्ट न्यूज़

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान से की मुलाकात

Gautam Gambhir Meets SRK: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों ‘जवान’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को हिलाकर रख दिया है. इस फिल्म ने एक बार फिर से लोगों को शाहरुख खान का दीवाना बना दिया है. उनके चाहने वालों की लिस्ट में क्रिकेटर भी शामिल हैं. जी हां, कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व कप्तान और और भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी ने मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री किंग शाहरुख खान से मुलाकात की. उन्होंने शाहरुख संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उनकी जमकर प्रशंसा की है. दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. Newsexpress24. Com download 11zon 2023 09 21t210715. 253

WhatsApp Group Join Now


मैचिंग आउटफिट में नजर आए स्टार्स

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान और और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों स्टार्स ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. शाहरुख और गौतम ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट कैरी की है. फोटो में दोनों की चेहरे पर एक-दूसरे से मिलने की खुशी साफ देखी जा सकती है.

गौतम गंभीर ने की किंग खान की जमकर तारीफ
गौतम गंभीर ने शाहरुख संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में उनकी जमकर प्रशंसा की है. उन्होंने लिखा, ‘शाहरुख केवल मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के ही नहीं बल्कि दिलों के भी राजा हैं. जब भी हम मिलते हैं तो मैं ढेर सारा प्यार और सम्मान लेकर वापस लौटता हूं. आपसे सीखने के लिए बहुत कुछ है, बस सर्वश्रेष्ठ SRK...’ इस तस्वीर को शाहरुख और गौतम गंभीर के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस पर कमेंट कर यूजर्स अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं.

15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
जवान लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतर कमाई करती नजर आ रही है, लेकिन फिल्म के 15वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो ये गुरुवार को सबसे कम कमाई कर सकती है. बता दें कि फिल्म ने पहले गुरुवार यानी ओपनिंग डे पर जहां 75 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं, दूसरे गुरुवार को 21.6 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे में अब तीसरे गुरुवार का कलेक्शन जानकार आप निराश हो सकते हैं. Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक जवान ने 15वें दिन यानी तीसरे गुरुवार को सभी भाषाओं में 9 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. यदि ये आंकड़े ठीक रहे तो फिल्म की कुल कमाई 527.38 करोड़ रुपये हो जाएगी.

Back to top button