मुख्यमंत्री शर्मा ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत की…
कार्यक्रम के दौरान सीएम शर्मा ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत, मां वाउचर और नमस्ते योजना का शुभारंभ, नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र सौंपने, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. जिला स्तरीय सरकारी कर्मचारी और लाभार्थी

कार्यक्रम में एडीएम सतर्कता नरेंद्रपाल सिंह, एसडीएम रणजीत कुमार, सीएमएचओ डाक्टर अजय सिंगला, पीएमओ डाक्टर दीपक मोंगा, एएसपी रघुवीर शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस रजत यादव, नगरपरिषद आयुक्त रीना, स्त्री एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक सुमित्रा बिश्नोई, यूआईटी सचिव अशोक कुमार असीजा, एसीएमएचओ डाक्टर अजय मेहता, डिप्टी सीएमएचओ डाक्टर कर्ण आर्य आदि मौजूद थे.
81 एलएनपी सब सेंटर का लोकार्पण कार्यक्रम ग्राम पंचायत की ओर से 30 जुलाई को आयोजित किया गया था. इसमें जिला प्रमुख कविता रेगर और पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी को आमंत्रित किया गया. विधायक रूपिंद्रसिंह कुन्नर को आमंत्रित नहीं किया गया था. इस पर विधायक कुन्नर ने जिला प्रशासन और उपखंड प्रशासन को ई-मेल से कम्पलेन भेजकर इसे विधायक के विशेषाधिकारों का हनन होना कहा था. विधायक के एतराज जताने पर आरंभ से थोड़ा समय पहले ही कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था. इससे पूर्व पीएचसी 48 जीजी के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक कुन्नर को न बुलाने पर विधानसभा को विशेषाधिकार हनन की कम्पलेन की गई थी. सीएमएचओ डाक्टर अजय सिंगला के मुताबिक रोजगार उत्सव में जिले के सभी विधायकों को स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आमंत्रित किया गया था. भास्कर संवाददाता| श्रीगंगानगर डेढ़ महीना पहले ग्राम पंचायत रतनपुरा के गांव 81 एलएनपी में जिस उप स्वास्थ्य केंद्र (सब सेंटर) का लोकार्पण श्रीकरणपुर विधायक रूपिंद्रसिंह कुन्नर को न बुलाने पर रोका गया था.
मंगलवार को हुए रोजगार उत्सव में उसका उद्घाटन सीएम भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल किया. स्वास्थ्य विभाग के ऑफिसरों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने तीन सब सेंटरों 81 एलएनपी, 70 एलएनपी और 69 एलएनपी का लोकार्पण किया. मंगलवार को हुए दूसरे रोजगार उत्सव में पिछले ढाई महीने में नियुक्त हुए 152 सरकारी कर्मचारियों का स्वागत किया गया. इन्हें वर्चुअल नियुक्ति पत्र और वेलकम किट दी गई.
नई धानमंडी स्थित दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन भवन में हुए कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास पूर्णता और स्वीकृति प्रमाण-पत्र सौंपे गए. श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ जिले के पीएम आवास योजना के 4,892 लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर की गई. जयपुर में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा ने रोजगार उत्सव का आगाज किया.

