लेटेस्ट न्यूज़

सचिन बिरला के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस ने कहा…

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश में वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले नेताओं का एक पार्टी से दूसरे पार्टी में शामिल होने का दौर भी जारी है इसी क्रम में आज मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की बड़वाह से विधायक सचिन बिरला ने बीजेपी का दामन थाम लिया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के पदाधिकारियों के सामने बिरला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Newsexpress24. Com bjp download 2023 10 08t181044. 280

WhatsApp Group Join Now

बता दें, बिरला ने एक वर्ष पहले ही कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद आज उन्होंने औपचारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता ले ली है बीते दिनों ही अखिल भारतीय गोंडवाना की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक मनमोहन शाह भट्टी की बेटी मोनिका बट्टी ने भी भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ले ली थी

कांग्रेस ने साधा निशाना

सचिन बिरला के बीजेपी में शामिल होने पर कांग्रेस पार्टी ने बोला कि उनको अपनी विधायकी जाने का डर था, इसलिए अब भाजपा में शामिल हुए हैं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने तंज कसते हुए बोला कि अपनी विधायकी को बचाने और विधायकी पेंशन को बंद होने से रोकने के लिए बिरला इतने समय तक रुके रहे लेकिन आने वाले समय में उनको बहुत दुख होने वाला है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत होने वाली है

बड़वाह से हैं विधायक

सचिन बिरला 2018 में कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव जीतकर पहली बार खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा से विधायक बने, लेकिन 2021 से भाजपा के साथ हैं वहीं, औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद सचिन बिरला ने बोला कि मैं सभी जगहों से त्यागपत्र देकर आया हूं और मैं पूरे मन से बीजेपी में शामिल हुआ हूं मुझे पार्टी आगे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाता हुआ नजर आऊंगा

Back to top button