लेटेस्ट न्यूज़

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने किया एक और बड़ा ऐलान

भोपाल: इस वर्ष होने वाले विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी (Congress) ने एक और बड़ा घोषणा किया है बता दें की AICC ने इलेक्शन कमेटी घोषित की है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (mallikarjun kharge), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) औऱ राहुल गांधी सहित 16 नेताओं का नाम है इस लिस्ट के जारी होने के बाद एमपी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी (MP-CG Congress) में भी काफी उत्साह है, क्योंकि इसमें मध्य प्रदेश से आदिवासी नेता ओमकार सिंह मरकाम  (Omkar Singh Markam News) का और छत्तीसगढ़ से डिप्टी मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव (TS Singh Deo News)का नाम शामिल हैNewsexpress24. Com assembly elections 2023 mp download 11zon 2023 09 05t094843. 284

WhatsApp Group Join Now

ओमकार सिंह मरकाम 
AICC ने आनें वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों को देखते हुए अपनी तैयारियां तेज कर दी है इसके अनुसार 16 सदस्यीय इलेक्शन कमेटी का गठन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश गवर्नमेंट के पूर्व मंत्री और आदिवासियों के बड़े नेता विधायक ओमकार सिंह का भी नाम शामिल है ओमकार सिंह मरकाम की बात करें तो इनकी आदिवासियों में काफी अच्छी पकड़ है ये MP आदिवासी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं इस समय डिंडौरी से विधायक हैं इनके कमेटी में शामिल होने से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है

टीएस सिंह देव 
इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के वर्तमान डिप्टी मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का नाम भी शामिल है छत्तीसगढ़ में भी इसी वर्ष विधानसभा चुनाव है, ऐसे में सिंह देव का नाम शामिल करके पार्टी प्रदेश वासियों को संकेत दे रही है बता दें कि टीएस सिंह देव की गिनती कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में होती है

कमेटी में शामिल हैं ये नाम 
कांग्रेस की तरफ से जारी हुई 16 सदस्यों की लिस्ट में अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी सांसद राहुल गांधी, अंबिका सोनी, विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद, मधुसूदन मिस्त्री, एन उत्तम कुमार रेड्डी, छत्तीसगढ़ के डिप्टी मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, केजे जॉर्ज, प्रीतम सिंह, मोहम्मद जावेद, अमी याग्निक, पीएल पूनिया, ओमकार मरकम, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का नाम शामिल है

चुनावों की तैयारियों में लगी कांग्रेस 
इस वर्ष के अंत में कई राज्यों में चुनाव हैं, इसके अतिरिक्त अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होना है जिसे लेकर के कांग्रेस पार्टी पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है इसके चलते 16 सदस्यीय इलेक्शन कमेटी का घोषणा किया गया इसमें छत्तीसगढ़ से डिप्टी मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और मध्य प्रदेश से ओमकार सिंह मरकाम का नाम शामिल है इन दोनों नेताओं को इस लिस्ट में शामिल करके कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश वासियों को बड़ा संदेश देने की प्रयास की है इसका असर आने वाले विधानसभा चुनावों पर भी देखने को मिल सकता है

Back to top button