G20 के कारण तीन दिन बंद रहेगी दिल्ली, वीकेंड बिताने के लिए जाएँ यहाँ
इस भागदौड़ भरी जीवन में हर कोई आराम और शाँति की तलाश में रहता है। ऐसे में यदि किसी को बिना मांगे छुट्टी मिल जाए तो बोलना ही क्या, यदि आप दिल्ली में रहते हैं तो आपकी ये चाहत भी पूरी होने वाली है। दरअसल, आनें वाले 9-10 सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस सम्मेलन के चलते पूरे शहर के सरकारी दफ्तरों और स्कूल-कॉलेज को 8-10 सितंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इस छुट्टी के चलते अब दिल्ली वालों को लंबा वीकेंड मिल गया है, ऐसे में कुछ लोग छुट्टियां मिलते ही घूमने का प्लान भी बनाने लगे होंगे।

अगर आप दिल्ली बंद के कारण कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप इस लंबे वीकेंड के दौरान सरलता से घूमने का प्लान बना सकते हैं और खूब एन्जॉय कर सकते हैं।
इन जगहों पर बिताएं वीकेंड
लखनऊ- यदि आप खाने के शौकीन हैं और आपको शॉपिंग करना पसंद है तो आप इस वीकेंड लखनऊ जा सकते हैं। यहां आकर आप रूमी दरवाजा, बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा देख सकते हैं। यहां आकर आप रूमी दरवाजा, बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा देख सकते हैं और यहां के टेस्टी व्यंजनों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
अमृतसर- यदि आप इस वीकेंड पर दिल्ली के आसपास कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो अमृतसर जा सकते हैं। यहां आपको इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति देखने को मिलेगा केवल इतना ही नहीं यह स्थान खाने-पीने और शॉपिंग के शौकीनों के लिए परफेक्ट है।
आगरा- यदि आप ऐतिहासिक चीजें देखना चाहते हैं तो आगरा जा सकते हैं। आप यहां आकर आगरा किला और ताज महल देख सकते हैं। यहां से आप ग्वालियर जा सकते हैं। यह स्थान अपनी वास्तुकला और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां आप सूर्य मंदिर और ग्वालियर किला को देख सकते हैं।

