लेटेस्ट न्यूज़

डाउन नाॅर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर में हुयी बेपटरी, जिसमे 6 लोगो की मौत जबकि 100 लोग घायल

Bihar Train Accident: बिहार में बड़ा रेल दुर्घटना हुआ है बुधवार की रात 9.45 बजे 12506 डाउन नाॅर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) बक्सर (Buxar Rail Accident) के आगे रघुनाथपुर में बेपटरी हो गयी इस हादसे में ट्रेन के 23 डिब्बे पटरी से उतर गये आधा दर्जन डिब्बे पलट गये और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह तक 6 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गयी है इस हादसे में करीब 100 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं वहीं गुरुवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है नाॅर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस आनंद बिहार टर्मिनल से आ रही थी डुमरावं और बिहिया के बीच रघुनाथपुर स्टेशन के पास यह दुर्घटना हुआ है रेलवे ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं घायलों को भिन्न-भिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है इस वर्ष 2023 में ओडिसा के बालासोर में हुए रेल हादसे के बाद यह दूसरा बड़ा दुर्घटना है ट्रेन के अंदर यात्रा कर रहे यात्रियों ने पूरी घटना के बारे में बतायाNewsexpress24. Com download 11zon 2023 10 12t092036. 262

WhatsApp Group Join Now
 कि कैसे ट्रेन की बोगियां अचानक पलट गयीं

जानिए कैसे हुआ हादसा

12506 डाउन नाॅर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों ने इसकी आपबीती बतायी है आनंद बिहार से कटिहार जाने वाले परनीत ने कहा कि ट्रेन मुगलसराय तक एकदम ठीक चली नार्थ इस्ट एक्सप्रेस के यात्री सोने की तैयारी कर रहे थे ट्रेन जब बक्सर स्टेशन से आगे बढ़ी तो लोग भोजन करके अब अपनी सीट पर आराम की मुद्रा में आ चुके थे बोगी के भीतर सबकुछ सामान्य था कुछ लोग अंदर मोबाइल में गेम खेल रहे थे तो कुछ फिल्म देख रहे थे अगला स्टॉपेज आरा था 130 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेन चल रही थी अचानक रात 9 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन से जोरदार आवाज आयी जबतक लोग कुछ समझ पाते, कई डिब्बे पटरी से उतर गए चीख-पुकार की आवाज आने लगी ट्रेन में जब झटका लगा तो लोगों को लगा कि शायद कोई जानवर टकरा गया हो लेकिन फिर उन्हें यह महसूस होने लगा कि ट्रेन हादसे का शिकार हो चुकी है कई लोग डिब्बे से बाहर निकलने की प्रयास में रहे लेकिन गेट का लॉक ही नहीं खुल रहा था अंदर बोगी से सभी चीख-चिल्ला रहे थे वहीं अन्य बोगियों के यात्री किसी तरह बाहर निकले और देखा कि ट्रेन की कई बोगियां पलट चुकी हैं

23 डिब्बे पटरी से उतर गये

इस हादसे में ट्रेन के कुल 23 डिब्बे पटरी से उतर गये, जिनमें से छह डिब्बे पलटकर क्षतिग्रस्त हो गये इसके अतिरिक्त एक डिब्बा दूसरे डिब्बे पर चढ़ गया इस घटना में छह लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं घायलों में 80 से 100 लोगों की स्थिति गंभीर है 22 घायलों को देर रात पटना भेजा गया मृतकों की संख्या बढ़ सकती है कहा जाता है कि रघुनाथपुर स्टेशन गुमटी के पास जब ट्रेन पहुंची तो प्वाइंट चेंज करने के दौरान तेज झटके ट्रेन में लगे क्रॉसिंग के पास पेंट्री कार और उसके बगल के दो कोच पलट गये थे इस हादसा में बिजली के कई पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गये बता दें कि हादसे की वजह अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आयी है उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं

ग्रामीणों को पता चला तो बन गए देवदूत

इस रेल हादसे में राहत की बात ये रही कि दुर्घटना किसी सुनसान स्थान पर नहीं बल्कि रघुनाथपुर स्टेशन पर हुआ ट्रेन जब बेपटरी हुई तो बिजली का तार टूट गया और इससे प्लेटफॉर्म समेत आसपास में अंधेरा पसर गया स्टेशन रात में सुनसान था हादसे के दौरान तेज आवाज हुई तो आवाज को समझने के लिए लोग घरों से निकले स्टेशन पर अंधेरा रहने की वजह से कुछ समझ में उन्हें नहीं आया लेकिन जब स्टेशन के पास गए तो समझ गए कि रेल दुर्घटना हुआ है लोग बोगियों से चिल्ला रहे थे इसकी सूचना फौरन प्रशासन को दी गयी और ग्रामीण स्वयं रेस्क्यू में जुट गये ये ग्रामीण देवदूत बनकर आए देखते-देखते स्टेशन के आसपास के कैंथी, पोखराहा, राजपुर, ढनढनपुर, भरखरा, रहथुवा, बाबूडेरा, राजपुर और ब्रह्मपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे गये ग्रामीणों ने अपने-अपने मोबाइल की टॉर्च जलायी देखते-ही-देखते ही 500 से अधिक मोबाइल के टॉर्च मौके पर जलने लगीग्रामीणों ने फिर जेनरेटर का व्यवस्था कियाआगे प्रशासनिक टीम आयी और रेस्क्यू प्रारम्भ कर दिया गया बिहिया के रहने वाले वसंत कुमार ने कहा कि उन्हें वॉट्स ग्रुप से ट्रेन हादसा की सूचना मिली सूचना मिलते ही वे अपने दस दोस्तों के साथ स्कार्पियो से घटना स्थल की ओर रवाना हो गये अपने साथ उन्होंने मेडिकल कीट भी रखा था वसंत ने कहा कि जब वे घटना स्थल पर पहुंचे, तो वहां चीख पुकार मची हुई थी उनके आने से पहले ही आस पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच कर सहायता में जुटे हुए थे

Back to top button