Rakhi Sawant पर भड़की Gauahar Khan, बोलीं…
इन दिनों राखी सावंत (Rakhi Sawant) और आदिल दुर्रानी जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने बयानों के चलते दोनों में से कोई ना कोई आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। हाल ही में राखी सावंत मक्का मदीना गईं थी और कुछ दिन पहले ही वापस लौटी है।
राखी ने वापस आने के बाद लोगों से बोला कि वो उन्हें फातिमा कहकर बुलाएं। इसके बाद से सभी उनको फातिमा कहकर पुकार रहे हैं। वहीं, वापस लौटने के बाद से राखी लगातार अबाया पहने दिख रही है। वहीं, अब इस पर गौहर खान ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
<img class="alignnone wp-image-103277" src="https://newsexpress24com.wpcomstaging.com/wp-content/uploads/2023/09/newsexpress24.com-rakhi-sawant-gauahar-khan-।jpg” alt=”” width=”1155″ height=”762″ />
गौहर खान ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, हाल ही में गौहर खान ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने राखी का नाम लिए बिना अपना गुस्सा जाहिर किया। गौहर ने अपने पोस्ट में लिखा कि- इस दुनिया में कुछ लूजर्स हैं जो इस्लाम का मजाक बना रहे हैं। उस स्थान का मजाक बना रहे हैं जो इतना पाक है।
कैसे इतना ड्रामा क्रिएट कर लेते हैं- गौहर
गौहर ने बोला कि मुझे तो समझ नहीं आ रहा कि इस तरह के लोग वहां कैसे जा सकते हैं और कैसे इतना ड्रामा क्रिएट कर लेते हैं। गौहर ने लिखा कि- एक मिनट में आप इस्लाम को अपनाते हो और दूसरे ही मिनट कहते हो कि मैंने ये अपनी मर्जी से नहीं किया।’
बोर्ड ऑफ इस्लाम इस पर कठोर एक्शन लें- गौहर खान
इसके आगे गौहर ने लिखा कि- ये क्या बकवास है, आप इस्लाम की ब्यूटी को समझने में समर्थ नहीं हो और जब पब्लिसिटी चाहिए तो आप इस्लाम को अपना लेते हो, अन्यथा नहीं अपनाते। उससे आप मुस्लिम नहीं बन सकते हो, मैं चाहती हूं कि सऊदी या इण्डिया का बोर्ड ऑफ इस्लाम इस पर कठोर एक्शन ले, जिससे लोग इसका मजाक ना बना सकें।’
अबाया पहन लेंगे तो मुस्लिम नहीं बन जाएंगे- गौहर
इसके आगे गौहर ने लिखा कि- आप 59 कैमरा के सामने जो नाटक कर रहे हो उससे कभी मुसलमान नहीं बन सकते। इसके आगे उन्होंने बोला कि अजीब से दिखने वाले लोग यदि अबाया पहन लेंगे तो मुस्लिम नहीं बन जाएंगे। इस्लाम के पांच पिलर्स होते है- ‘अच्छे इंसान, सच्चे आदमी और अल्लाह को प्यार करके आप मुसलमान बन सकते हो।’
शर्लिन चोपड़ा के साथ दोस्ती करती नजर आई राखी
बता दें कि गौहर खान ने बिना नाम लिए ही राखी पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर गौहर का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही हाल ही में राखी शर्लिन चोपड़ा के साथ दोस्ती करती नजर आई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

