लेटेस्ट न्यूज़

राजधानी के कई इलाकों में हुई भारी बारिश,जानिए कब तक होगी बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून एक्टिव है इसका असर पूरे राज्य में दिख रहा है एक मानसून टर्फ जैसलमेर, गया, दीघा होते हुए बंगाल का खाड़ी की ओर जा रहा है एक निम्न दबाव सिक्किम से होते हुए मध्य महाराष्ट्र की ओर भी जा रहा है यह झारखंड, छत्तीसगढ़ होते हुए जा रहा है इसका असर झारखंड पर है इस कारण पूरे झारखंड में अच्छी बारिश हुई है कहीं-कहीं भारी बारिश हुई हैNewsexpress24. Com jharkhand weather download 2023 09 23t112004. 275

WhatsApp Group Join Now

शुक्रवार को गोड्डा के सुंदर पहाड़ी में 160 मिमी के आसपास बारिश हुई है देवघर में 135, साहिबगंज में 124, सिमडेगा में 110, मधुपुर में 106, हजारीबाग में 97 मिमी के आसपास बारिश दर्ज की गयी है एक जून से अब तक राज्य में करीब 688 मिमी बारिश हो गयी है सामान्यत: इस दौरान करीब 760 मिमी बारिश होनी चाहिए थी राज्य के सात जिलों में सामान्य और 17 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है यह सामान्य से करीब 29 प्रतिशत की कमी है एक हफ्ते पहले तक बारिश में करीब 35 प्रतिशत कमी थी

बारिश के दो कारण

  • एक मानसून टर्फ जैसलमेर, गया, दीघा होते हुए बंगाल का खाड़ी की ओर जा रहा है
  • दूसरा निम्न दबाव सिक्किम से झारखंड होते हुए मध्य महाराष्ट्र की ओर जा रहा है

मौसम केंद्र का पूर्वानुमान, कब तक होगी बारिश

मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अभी जो सिस्टम है, वह आने वाले एक-दो दिनों तक झारखंड और आसपास में एक्टिव रहेगा 23-24 सितंबर को इसमें थोड़ी कमी आयेगी लेकिन, कई स्थानों पर बारिश होगी 25 सितंबर से इसमें अधिक कमी आयेगी इस दौरान गर्जन और वज्रपात भी हो सकता है इससे बचने की आवश्यकता है 23 और 24 सितंबर को संताल परगना और उससे सटे इलाकों में भारी बारिश हो सकती है इसका असर आसपास के जिलों में भी पड़ सकता है

राजधानी के कई इलाकों में हुई भारी बारिश

राजधानी के कई इलाकों में भी पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है गुरुवार से शुक्रवार की देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश होती रही इसका असर जनजीवन पर पड़ा है बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति रही रांची समेत कई इलकों में शनिवार सुबह भी बारिश का दौर जारी रहा

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई (मिमी में)

  • जिला-बारिश (मीमी)
  • देवघर-135
  • साहिबगंज-123
  • गोड्डा-122
  • सिमडेगा-113
  • हजारीबाग-97
  • लोहरदगा-78
  • गिरिडीह-69
  • कोडरमा-66
  • लातेहार-65

Back to top button